Saturday, March 7, 2026
Politics

ATM से निकालें UPI के जरिए कैश, कार्ड की नहीं पड़ेगी जरूरत, समझें आसान सा तरीका!..

ATM से निकालें UPI के जरिए कैश, कार्ड की नहीं पड़ेगी जरूरत, समझें आसान सा तरीका!..
ATM से निकालें UPI के जरिए कैश, कार्ड की नहीं पड़ेगी जरूरत, समझें आसान सा तरीका!..

Withdraw Money Using QR Code UPI: आपको पता है कि आप ATM से UPI के जरिए भी पैसे निकाले जा सकते हैं। इसका मतलब है कि ATM से पैसे निकालने के लिए डेबिट कार्ड का पास होना जरूरी नहीं है। दरअसल अब ज्यादातर बैंकों ने अपने ATM में QR Code Scan या UPI Money का ऑप्शन देना शुरू कर दिया है। UPI के जरिए ATM से पैसा निकालना न सिर्फ आसान है बल्कि यह कार्ड क्लोनिंग और स्किमिंग जैसे बड़े साइबर खतरों से भी सुरक्षित रखता है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका पता होना चाहिए।

UPI से कैश निकालने के फायदे
UPI से कैश निकालने के कई फायदे हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अगर आपके पास कार्ड न हो या आप उसे घर भूल गए हों, तो भी आप जरूरत पड़ने पर आसानी से ATM से कैश निकाल सकते हैं। यह प्रोसेस न सिर्फ तेज है बल्कि आसान भी है, क्योंकि आपको बार-बार कार्ड डालने या पिन छुपाकर टाइप करने का झंझट नहीं रहता। बस एक QR कोड स्कैन करते ही आपका काम हो जाता है।

कैसे निकालें UPI से कैश
इसके लिए सबसे पहले एटीएम मशीन के पास जाएं और वहां स्क्रीन पर दिख रहे ‘UPI Cash Withdrawal’ के ऑप्शन को चुनें।
अब ATM मशीन पर वह राशि टाइप करें जिसे आप निकालना चाहते हैं।
इसके बाद ATM मशीन पर एक QR कोड दिखाई देगा, उसे UPI ऐप के जरिए स्कैन करें। याद रहे कि इस QR कोड का इस्तेमाल एक ही बार किया जा सकता है।
अपब अपने फोन पर UPI PIN डालें।
PIN डालते ही आपको ATM मशीन से पैसे मिल जाएंगे।

ध्यान रखने वाली बातें
ATM से UPI के जरिए कैश निकालते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है:

ATM में UPI फीचर उपलब्ध हो। इसे आप मशीन में कैश निकालने के लिए दिए गए ऑप्शन से समझ सकते हैं।
इसके अलावा, आपके पास अपना फोन और फोन में कोई चालू UPI ऐप होनी चाहिए। इसके साथ ही ऐप अपडेटेड भी हो।
आपके फोन का इंटरनेट काम कर रहा हो।
आपको अपना UPI PIN याद हो।
इस फीचर का इस्तेमाल कर आप 5000 से 10000 रुपये तक ही निकाल सकते हैं।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply