Saturday, March 7, 2026
Crime

थाने में किया समझौता, फिर घर आकर क्यों घोंटा बीवी का गला? 5 साल पहले किया था लव मैरिज

थाने में किया समझौता, फिर घर आकर क्यों घोंटा बीवी का गला? 5 साल पहले किया था लव मैरिज

कानपुर में एक युवक ने थाने में समझौते के बाद घर लौटकर अपनी पत्नी का गला घोंट दिया. 5 साल पहले प्रेम विवाह करने वाले इस जोड़े के बीच मायके से मिले जेवर को लेकर विवाद चल रहा था. वारदात के बाद आरोपी पति ने अपनी पत्नी का शव नाले में फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी पति और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है.

थाने में किया समझौता, फिर घर आकर क्यों घोंटा बीवी का गला? 5 साल पहले किया था लव मैरिज

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक युवक ने अपनी पत्नी का गला घोंट दिया. वारदात के बाद आरोपी ने शव को कंबल में लपेटकर नाले में डाल दिया था. मामला कानपुर में पनकी थाना क्षेत्र का है. 28 फरवरी को नाले में शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी पति और उसके बड़े भाई को अरेस्ट कर लिया है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पुलिस की जांच में पता चला है कि पति पत्नी के बीच जेवर को लेकर विवाद चल रहा था. इस मामले में एक दिन पहले ही दोनों के बीच थाने में समझौता हुआ, लेकिन थाने से घर लौटते ही आरोपी ने पत्नी का गला घोंट दिया.

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी कल्याणपुर अब्दुल काजमी ने घटना की जानकारी दी. बताया कि यहां रहने वाले नितिन सविता ने पांच साल पहले पनकी के ही सरायमीता में रहने वाली आकृति नामक युवती के साथ प्रेम विवाह किया था. इसके बाद दोनों के दो बच्चे भी हुए. बाद में दोनों के बीच खटपट होने लगी. 26 फरवरी को भी दोनों झगड़ा हुआ तो आकृति ने पुलिस में शिकायत दी. इसके बाद थाने में आकर दोनों समझौता कर लिया. इसके बाद दोनों घर गए और फिर हुए झगड़े में नितिन ने पत्नी आकृति का गला घोंट दिया.

कंबल में लपेटकर फेंका शव

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पत्नी की हत्या के बाद शव को कंबल में लपेटा और रात के अंधेरे में करीब 200 मीटर दूर नाले में डाल दिया. आरोपी ने शव के ऊपर एक पत्थर भी डाल दिया था. हालांकि अगले दिन चरवाहों की शव पर नजर पड़ गई. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नाले से शव निकालकर पहचान कराई और मृत महिला के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है. मृतक महिला के भाई ने शव को पहचान लिया.

सामने आई वारदात की वजह

मृत महिला आकृति के भाई राहुल ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि शादी के बाद उसकी मां ने आकृति को काफी जेवर दिए थे, लेकिन वह नितिन की हरकतों की वजह से ये सारे जेवर मायके में ही मां के पास रखती थी. जब उसे कहीं आना जाना होता तो वह जेवर मंगाकर पहन लेती और लौटते ही वापस मां के पास रख देती थी. जबकि नितिन उसे अपने सारे जेवर अपने पास रखने के लिए दबाव बना रहा था. इसी बात पर आए दिन इनके बीच झगड़े होते थे. 26 फरवरी को भी इनके बीच झगड़ा जेवर को लेकर ही हुआ था.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply