Saturday, March 7, 2026
IndiaTrending

बाथरूम की दीवार बन गईˈ थी डरावनी आवाज़ का बसेरा, जब दीवार टूटी फिर पता चली सच्चाईˌ

बाथरूम की दीवार बन गईˈ थी डरावनी आवाज़ का बसेरा, जब दीवार टूटी फिर पता चली सच्चाईˌ
बाथरूम की दीवार बन गईˈ थी डरावनी आवाज़ का बसेरा, जब दीवार टूटी फिर पता चली सच्चाईˌ

कहने को तो हमने काफी तरक्की कर ली है और भौतिकवादी इस युग में हम कहाँ से कहाँ तक पहुँच गए हैं, लेकिन कुछ बातें ऐसी हैं जो कई बार हमें सोचने पर मजबूर कर देती है। जी हां सोचिए हमने तरक्की के नाम पर कितने जीव-जंतुओं का नुकसान पहुँचा दिया है, लेकिन व्यक्ति के पास इतना सोचने का समय ही कहाँ?

व्यक्ति तो तभी किसी विषय पर सोचता है जब उसके हित प्रभावित हो रहें। वहीं यह तो आप सभी को मालूम ही होगा कि हम लोग आए दिन अपने स्वार्थ के लिए कितने लोगों का नुकसान करते जा रहे हैं। एक छोटा सा उदाहरण ही लीजिए। जी हां लोग अपना घर बनाने के लिए जानवरों और पक्षियों की जगहों को भी कुचलते जा रहे हैं।

ऐसे में अन्य जीवों के पास रहने के लिए जगह नहीं बचती और ऐसे में जीव भी अपने ठिकाने की तलाश में इंसानों के घरों में रहने के लिए चले आते हैं और हाल ही में अमेरिका के एक घर में एक शख्स ने अपने बाथरूम में लगी टाइल (Bee Nest Found Behind Bathroom Tile) हटाकर देखा तो उसके पीछे उसे सैंकड़ों जीव नजर आए। आइए जानते हैं इसी से जुड़ी कहानी…

गौरतलब हो कि द सन में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार फ्लोरिडा के सेंट पीटर्सबर्ग (St. Petersburg, Florida) में एक शख्स के घर में बाथरूम की दीवार से कुछ झन्नाने (Buzzing Sound Behind Wall in Bathroom) की आवाज आ रही थी। पहली दफा तो यह आवाज मच्छरों के एक झुंड के उड़ने जैसी मालूम पड़ती थी, लेकिन यह आवाज इतनी सामान्य भी नहीं थी।

जिसे इग्नोर किया जा सकें। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मालूम हो कि यह आवाज इतनी ज्यादा डिस्टर्बिंग थी कि शख्स ने जब अपने बाथरूम की कुछ टाइल्स को तोड़ कर देखा तो उसके होश उड़ गए और होश उड़ने के पीछे एक जबरदस्त कारण था, जिसकी हम सभी सहज कल्पना भी नहीं कर सकते।

बता दें कि जब व्यक्ति ने दीवार तोड़कर देखा तो उसके पीछे मधुमक्खियों का एक छत्ता था। वहीं मधुमक्खियों की एक्सपर्ट एलिशा बिक्सलर ने बताया कि मक्खियों का 7 फीट ऊंचा छत्ता दीवार पर लगी टाइल्स के पीछे बना हुआ था जिसमें सैंकड़ों मधुमक्खियां अपना घर जमाए बैठी थीं और यह वीडियो टिकटॉक पर अब बहुत वायरल हो रहा है।

Bee Nest Found Behind Bathroom Tile

वहीं आख़िर में बता दें कि बिक्सलर ने कहा कि छत्ते में काफी मात्रा में शहद भी दिखाई दे रहा था और उन्हें दीवार से 7 फीट ऊंचा छत्ता हटाने में 5 घंटे से ज्यादा का टाइम लगा। इसके अलावा घर के लोगों का कहना है कि वो बाथरूम में से आ रही इन आवाजों से काफी चिंतित थे। कई बार उन्हें मधुमक्खियां दिखाई भी दीं पर उन्हें सहज अंदाजा ही नहीं था कि दीवार के पीछे इतना बड़ा छत्ता होगा।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply