Saturday, March 7, 2026
Business

शॉपिंग के शौकीनों की उड़ी नींद! अमेजन हुआ धड़ाम, न खुल रहे प्रोडक्ट पेज और न हो रहा पेमेंट!..

शॉपिंग के शौकीनों की उड़ी नींद! अमेजन हुआ धड़ाम, न खुल रहे प्रोडक्ट पेज और न हो रहा पेमेंट!..
शॉपिंग के शौकीनों की उड़ी नींद! अमेजन हुआ धड़ाम, न खुल रहे प्रोडक्ट पेज और न हो रहा पेमेंट!..

Amazon Global Outage: ऑनलाइन शॉपिंग की दुनिया के बेताज बादशाह अमेजन (Amazon) के ग्राहकों को आज भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. आज शुक्रवार को अचानक अमेजन का सर्वर डाउन हो गया, जिससे हजारों यूजर्स न तो अपनी पसंद का सामान देख पा रहे थे और न ही ऑर्डर प्लेस कर पा रहे थे. जैसे ही लोग पेमेंट करने लगे तो अचानक स्क्रीन पर एरर (Error) मैसेज आने लगा, जिससे सोशल मीडिया पर यूजर्स की कंप्लेन की बाढ़ आ गई. इससे कुछ समय तक ऑनलाइन शॉपिंग पर बड़ा असर पड़ा.

शॉपिंग के दौरान रुक रहा था ऑर्डर
यूजर्स का कहना था कि वे सामान कार्ट में डालने के बाद जब ऑर्डर कन्फर्म करने जाते थे तो पेज बार-बार अटक जाता था. कुछ लोगों के फोन और कंप्यूटर पर ‘कुछ देर बाद कोशिश करें’ जैसा मैसेज भी दिखाई दे रहा था. कई लोगों ने बताया कि पेमेंट करने की कोशिश करने पर प्रोसेस पूरा नहीं हो पा रहा था और ऑर्डर आगे नहीं बढ़ रहा था.

प्रोडक्ट की जानकारी भी नहीं दिख रही थी
टेक्निकल समस्या का असर सिर्फ पेमेंट तक सीमित नहीं था. कुछ यूजर्स को प्रोडक्ट की पूरी जानकारी देखने में भी परेशानी हुई. कई जगह कीमत सही से दिखाई नहीं दे रही थी, तो कहीं प्रोडक्ट की फोटो या डिस्क्रिप्शन ही गायब हो गया था. इससे लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि वे जो चीज खरीदना चाहते हैं, वह उपलब्ध भी है या नहीं.

दुनिया भर में मचा हाहाकार
यह समस्या केवल भारत तक सीमित नहीं थी. डाउनडिटेक्टर (DownDetector) की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप के कई हिस्सों में भी अमेजन की सर्विस ठप रहीं. महज एक घंटे के अंदर अमेजन के खिलाफ हजारों की संख्या में रिपोर्ट दर्ज की गईं. एक्स (X) पर #AmazonDown ट्रेंड करने लगा. कुछ लोग अपनी अटकी हुई शॉपिंग पर दुखी थे, तो कुछ इस पर मजेदार मीम्स बना रहे थे.

क्या है अमेजन का जवाब?
अमेजन के प्रवक्ता ने इस गड़बड़ी को स्वीकार करते हुए कहा कि वे इसे जल्द से जल्द ठीक करने पर काम कर रहे हैं. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस आउटेज की असली वजह (टेक्नोलॉजी में गड़बड़ी या सर्वर हैक) का खुलासा नहीं किया है. कुछ टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि सर्वर अपडेट या ट्रैफिक के अचानक बढ़ जाने की वजह से ऐसा हो सकता है.

अगर आपका पेमेंट फंस गया है, तो क्या करें?
ऐसे किसी मौके पर अगर आपने पेमेंट कर दिया है और कन्फर्मेशन नहीं मिला है, तो घबराएं नहीं. सबसे पहले अपना बैंक स्टेटमेंट चेक करें और पता करें कि पैसे कटे हैं या नहीं. अगर ट्रांजैक्शन फेल हो जाए, तो दोबारा कोशिश न करें. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। सर्विस ठीक होते ही अमेजन के ‘Help’ सेक्शन में जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं. पेज को बार-बार रिफ्रेश करने से बचें, क्योंकि इससे आपके पेमेंट के डबल होने का खतरा रहता है. थोड़ा इंतजार करें और सर्वर ठीक होने के बाद ही शॉपिंग जारी रखें.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply