Friday, March 6, 2026
IndiaTrending

Ex Muslim सलीम वास्तिक को आया होश, हमले के 7 दिन बाद खोली आंखें!..

Ex Muslim सलीम वास्तिक को आया होश, हमले के 7 दिन बाद खोली आंखें!..
Ex Muslim सलीम वास्तिक को आया होश, हमले के 7 दिन बाद खोली आंखें!..

खुद को एक्स मुस्लिम कहने वाले सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर सलीम वास्तिक (सलीम अहमद) के स्वास्थ्य को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है. 27 फरवरी को हुए जानलेवा हमले के बाद, पिछले 7 दिनों से वेंटिलेटर और मौत के बीच जंग लड़ रहे सलीम को आखिरकार होश आ गया है. दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है, जहां कड़ी सुरक्षा के बीच डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है.

हॉस्पिटल प्रशासन ने सलीम के बेटे उस्मान को एक वीडियो विजुअल शेयर किया है. इस 5 सेकंड के वीडियो में सलीम बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं. उन्हें ऑक्सीजन लगी हुई है और गले पर गहरे जख्म व टांके साफ दिख रहे हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वीडियो में डॉक्टर उनसे बात करने की कोशिश करते दिख रहे हैं. हालांकि, डॉक्टरों ने ये अभी साफ तौर पर नहीं कहा है कि वो अब दोबारा बोल पाएंगे या नहीं.

डॉक्टर: “सलीम…” (सलीम धीरे से आंखें खोलते हैं)

डॉक्टर: “जीभ बाहर निकालो…” (सलीम जीभ बाहर निकालकर प्रतिक्रिया देते हैं)

डॉक्टरों ने इस सुधार को सकारात्मक बताया है और कहा है कि दवाएं शरीर पर असर कर रही हैं. हालांकि, लिवर में आई गहरी चोट को रिकवर करने में अभी लंबा समय लगेगा.

पत्नी को सुरक्षित जगह किया गया शिफ्ट

सलीम की सुरक्षा को लेकर दिल्ली और गाजियाबाद पुलिस कोई जोखिम नहीं लेना चाहती. सलीम की पत्नी को एक अज्ञात और सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है. मैक्स हॉस्पिटल के बाहर क्यूआरटी (QRT) वैन तैनात है. बेटे उस्मान को भी आपातकालीन नंबर दिए गए हैं. हिंदू रक्षा दल के पिंकी चौधरी ने अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की और बताया कि अब तक करीब 4-5 लाख रुपये की मदद जुटाई जा चुकी है, जबकि कुल इलाज का खर्च 50 लाख रुपये तक जाने का अनुमान है.

एनकाउंटर पर हमलावरों के पिता का आरोप

दूसरी तरफ, सलीम पर हमला करने वाले अमरोहा के दो भाइयों, जीशान और गुलफाम के एनकाउंटर को लेकर उनके पिता बुनियाद अली ने गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को फेक एनकाउंटर करार देते हुए कहा, “मेरे बेटे दोषी थे तो उन्हें अरेस्ट करते, कोर्ट ले जाते. सीधे एनकाउंटर करना गलत है.” उन्होंने ये भी कहा कि वो गरीब हैं और सुप्रीम कोर्ट जाने की हिम्मत नहीं रखते, लेकिन वह मेहनत कर अपने पोतों का पेट पाल लेंगे.

क्या था मामला?

27 फरवरी की सुबह लोनी (गाजियाबाद) स्थित ऑफिस में हेलमेट पहने दो हमलावरों ने सलीम पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला किया था. पुलिस अब इस साजिश के पीछे के असली मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply