Friday, March 6, 2026
IndiaTrending

सोशल मीडिया पर ‘सुसाइड’ का ड्रामा… फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए लड़की ने बनाई रील!..

सोशल मीडिया पर ‘सुसाइड’ का ड्रामा… फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए लड़की ने बनाई रील!..
सोशल मीडिया पर ‘सुसाइड’ का ड्रामा… फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए लड़की ने बनाई रील!..

आगरा। सोशल मीडिया पर लोकप्रियता और फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ में युवा कभी-कभी ऐसे कदम उठा रहे हैं, जो न केवल खतरनाक हैं, बल्कि कानूनन अपराध भी बन सकते हैं. ऐसा ही मामला आगरा में सामने आया, जहां एक लड़की ने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए आत्महत्या जैसा फर्जी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया.

दरअसल, 5 मार्च को आगरा पुलिस कमिश्नरेट की सोशल मीडिया सेल को मेटा के माध्यम से एक अलर्ट मिला. इस अलर्ट में बताया गया कि फतेहपुर सीकरी इलाके की एक लड़की ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘ऑल आउट’ कीटनाशक पीते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो के साथ ‘Ab Krna block’ लिखा हुआ था, जिससे आत्महत्या की आशंका जताई जा रही थी.

मामले की गंभीरता को देखते हुए सोशल मीडिया सेल ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही फतेहपुर सीकरी थाना पुलिस की टीम लड़की के घर पहुंची और उसकी स्थिति की जांच की.

TikTok स्टार की पत्नी ने बनाया पति की मौत का फेक वीडियो
Instagram पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए नाबालिग ने दी विधायक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने पकड़ा

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में सामने आया कि लड़की ने वास्तव में कोई जहरीला पदार्थ नहीं पिया था. उसने केवल सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने और चर्चा में आने के उद्देश्य से यह वीडियो बनाया था.

इसके बाद पुलिस ने लड़की की काउंसलिंग की और उसे भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की सख्त चेतावनी दी. लड़की ने भी अपनी गलती स्वीकार करते हुए दोबारा ऐसी गलती न करने का आश्वासन दिया.

घटना के बाद लड़की के परिजनों ने पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति स्पष्ट हो सकी और किसी भी तरह की अनहोनी की आशंका खत्म हो गई.

पुलिस ने युवाओं से की अपील- ऐसी गतिविधियां गलत हैं

वहीं पुलिस ने इस घटना के बाद लोगों, खासकर युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए इस तरह के खतरनाक या भ्रामक वीडियो पोस्ट करने से बचें. पुलिस का कहना है कि ऐसी गतिविधियां न केवल समाज में गलत मैसेज देती हैं, बल्कि कई मामलों में यह कानूनन अपराध भी साबित हो सकती हैं.

पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर आत्महत्या या अन्य खतरनाक गतिविधियों से जुड़े फर्जी वीडियो बनाकर लोगों को भ्रमित करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply