Friday, March 6, 2026
CrimeIndiaTrending

ईरान जंग की खबर पढ़ते-पढ़ते रो पड़ी पाकिस्तानी एंकर, बोलीं- “मेरा परिवार वहीं फंसा है”

ईरान जंग की खबर पढ़ते-पढ़ते रो पड़ी पाकिस्तानी एंकर, बोलीं- “मेरा परिवार वहीं फंसा है”
ईरान जंग की खबर पढ़ते-पढ़ते रो पड़ी पाकिस्तानी एंकर, बोलीं- “मेरा परिवार वहीं फंसा है”

Pakistan News Anchor Viral Video : अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष ने पूरे मिडिल ईस्ट को तनाव में डाल दिया है। इसी बीच पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला एंकर लाइव बुलेटिन पढ़ते हुए भावुक हो जाती हैं।

वह रिपोर्ट करती हैं कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई जंग में मारे गए हैं और हमलों में उनके परिवार के सदस्य भी शामिल हैं। इसी दौरान एंकर की आवाज भर्रा जाती है और वह रो पड़ती हैं।

 

खामेनेई की मौत का लाइव बुलेटिन पढ़ते रो पड़ी पाक एंकर

एंकर आगे बताती हैं कि उनका खुद का परिवार मिडिल ईस्ट में फंसा हुआ है। उन्होंने कहा कि उनके पति और बच्चे उसी इलाके में हैं, जहां रात भर मिसाइल हमले हुए। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यह कहते-कहते वह लाइव शो में ही भावुक हो गईं।

इस क्लिप को इंस्टाग्राम पर greenentertainment.official नाम के अकाउंट से शेयर किया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने एंकर और उनके परिवार की सलामती के लिए दुआएं कीं।

मिडिल ईस्ट में हालात तनावपूर्ण

हालांकि इस वीडियो और इसमें किए गए दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर ऐसे संवेदनशील समय में कई तरह के वीडियो और दावे सामने आते हैं, जिनकी सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट होती है। फिलहाल मिडिल ईस्ट में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं और दुनिया भर की नजरें वहां की घटनाओं पर टिकी हुई हैं।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply