कहते हैं ऊपर वाले ने हर किसी के लिए कोई न कोई बना रखा है। बस वह शख्स आपको सही जगह और सही समय पर मिलता है। ऐसा ही कुछ उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली नूपुर गुप्ता (Nupur Gupta) नाम की लड़की के साथ भी हुआ। नुपूर को अपना सच्चा प्यार ऐसे हालातों में मिला जिस पर आप भी यकीन नहीं करेंगे। उनकी लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।
बात 2019 फरवरी की है। तब नुपूर गोवा में योग शिक्षण संस्थान में दो सप्ताह के लिए आई हुई थी। योगाभ्यास करते हुए उनका मन गोवा के बीच पर स्थित समुंदर में तैरने का हुआ। ऐसे में वे समुंदर का आनंद लेने चली गई। हालांकि उन्हें इस बात की जरा भी जानकारी नहीं थी कि उस दौरान पानी की लहरें उफान पर थी।

वह तैरते हुए सामान्य से अधिक दूर जा निकली। यहां मजबूत लहरों ने उन्हें घेर लिया। वे समुद्र में खींची चली गई। उन्होंने तैरकर इन लहरों से निकलने की बहुत कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाई। उनकी सांस फूलने लगी। तभी एक शख्स उनकी ओर तैरता हुआ आया। उस शख्स का नाम एटिला बोस्न्याक (Attila Bosnyak) था। उसने नुपूर का हाथ पकड़ा और उसे बाहर निकालने की कोशिश करने लगा। वहां लाइफगार्ड ने भी उनकी मदद की। जल्द नुपूर बाहर आ गई।
बीच के किनारे आते ही नुपूर ने देखा कि एटिला ने कंधे, जांघ और अंगुलियों में चोट लगी है। उनसे खून बह रहा है। ऐसे में नुपूर ने एटिला के घाव की मरहम का इंतजाम किया। बाद में दोनों ने साथ में चॉकलेट आइसक्रीम खाई। बस यही वह पल था जब दोनों को एहसास हुआ कि भगवान ने उन्हें एक खास मकसद से मिलाया है।

नूपुर और एटिला ने एकसाथ फोटो खींचवाई। दोनों ने एक दूसरे से बातचीत करना शुरू किया। दोनों की फ्लाइट भी थी लेकिन उन्होंने इसे कैंसिल करवा दिया। वे एक दूसरे के साथ और ज्यादा समय बिताना चाहते थे। जल्द दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। दोनों गोवा में एक हफ्ते साथ रहे इसके बाद नूपुर केरल और एटिला नीदरलैंड वापस चले गए। हालांकि दोनों के बीच लगातार वीडियो कॉल और व्हाट्सऐप पर बातें होती रही।

वर्तमान में दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। वे एक सुखद जीवन बीता रहे हैं। नूपुर भगवान को रोज शुक्रिया कहती है कि उन्होंने एटिला जैसे शख्स को उनकी जान बचाने और जीवन में साथ देने के लिए भेजा। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसलिए कहते हैं कि प्यार आपको कभी भी, कहीं भी और किसी भी सिचूऐशन में मिल सकता है।






