
महिला के मुताबिक समय के साथ दोनों पुरुष ना सिर्फ उनकी जिंदगी का हिस्सा बन गए, बल्कि उनके परिवार की जिम्मेदारी भी निभाने लगे। वहीं महिला के परिवारवालों ने भी शादी की इजाजत दे दी।
शादियों के इस सीजन में आपने भी कई विवाह समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई होगी। वर-वधु को आशीर्वाद और शुभकामनाएं भी दी होंगीं। लेकिन क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि आप किसी शादी समारोह में जाएं, वहां आपको एक दुल्हन के साथ 2 दूल्हे दिख जाएं? आपको भले ही यह सोचकर हंसी आए, लेकिन हाल ही में इंटरनेट पर एक ऐसी ही शादी वायरल हो रही है। यहां एक दुल्हन ने एक ही मंडप पर 2-2 युवकों से शादी रचा ली, जिसे देखकर लोग हैरान हैं।
दरअसल यह मामला थाईलैंड का है। थाईलैंड की 37 साल की डुआंगडुआन केत्सारो ने एक समारोह में दो ऑस्ट्रियाई पुरुषों से शादी कर ली। यह शादी खूब चर्चा में है। महिला का नाम डुआंगडुआन, जो एक सिंगर और सॉन्गराइटर रह चुकी है। शादी का समारोह सादा और पारंपरिक था, जिसमें करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए। तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।
प्यार चढ़ा परवान
जानकारी के मुताबिक उसकी मुलाकात सबसे पहले ऑस्ट्रिया के रिटायर्ड पुलिस अधिकारी रोमन से पटाया से हुई। समय के साथ दोनों के बीच रिश्ता गहरा हुआ और वे करीब पांच साल तक साथ रहे। इसके बाद उसकी मुलाकात मैकी नाम के युवक से हुई और दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। डुआंगडुआन का कहना है कि उन्होंने यह नया रिश्ता कभी नहीं छिपाया और ना ही जल्दबाजी में कोई फैसला लिया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। शादी से पहले तीनों ने अपने भविष्य और उम्मीदों को लेकर खुलकर बातचीत की।
डुआंगडुआन ने शादी से पहले अपने माता-पिता और बच्चों से भी सलाह ली। उनकी पहले की शादी से तीन बेटियां और दो नाती-नातिन हैं। उन्होंने बताया कि संगीत करियर सफल ना होने के बाद उन्हें आर्थिक और व्यक्तिगत संघर्षों का सामना करना पड़ा। परिवार की जिम्मेदारी निभाने के लिए उन्होंने पटाया में काम शुरू किया, जहां उनकी मुलाकात पहले रोमन और बाद में मैकी से हुई। समय के साथ दोनों पुरुष ना सिर्फ उनकी जिंदगी का हिस्सा बने, बल्कि उनके परिवार की जिम्मेदारी भी निभाने लगे। डुआंगडुआन के अनुसार, उनके माता-पिता और बच्चे भी शादी से खुश हैं।


/newsnation/media/media_files/2025/12/02/cm-yogi-adityanath-old-pension-scheme-2025-12-02-12-34-54.jpg?w=272&resize=272,170&ssl=1)



/newsnation/media/media_files/2026/01/25/cm-yogi-pension-scheme-2026-01-25-14-57-04.jpg?w=272&resize=272,170&ssl=1)