Friday, March 6, 2026
IndiaPoliticsTrending

बाल्टिक सागर की गहराइयों में मिली 170 साल पुरानी दो बीयर, क्या आज भी पीने लायक? वैज्ञानिकों ने की जांच!..

बाल्टिक सागर की गहराइयों में मिली 170 साल पुरानी दो बीयर, क्या आज भी पीने लायक? वैज्ञानिकों ने की जांच!..
बाल्टिक सागर की गहराइयों में मिली 170 साल पुरानी दो बीयर, क्या आज भी पीने लायक? वैज्ञानिकों ने की जांच!..

वर्ल्ड डेस्क। बाल्टिक सागर की बर्फीली गहराइयों में छिपा एक जहाजी मलबा अब 19वीं सदी की ब्रूइंग परंपराओं के इतिहास को दिखा रहा है। फिनलैंड के दक्षिण में स्थित Åland Islands के पास समुद्र की लगभग 50 मीटर गहराई में एक स्कूनर मिला है, जिसमें वैज्ञानिकों ने 170 साल पुराने बीयर की बोतलें बरामद कीं।

यह जहाज 1840 के दशक में डूबा था। मलबे से 150 से अधिक शैम्पेन और पांच बीयर की बोतलें मिलीं, जिनमें से कुछ पूरी तरह सीलबंद थीं। समुद्र के भीतर लगभग दो शताब्दियों तक सुरक्षित रहने के बाद इन बोतलों की वैज्ञानिक जांच की। उन्होंने पाया कि इन बोतलों में बंद शराब में रासायनिक बदलाव हुआ है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यह उस दौर की ब्रूइंग तकनीकों का सबूत दे रही हैं।

कहां मिला जहाज का मलबा
यह खोज वर्ष 2010 की गर्मियों में हुई, जब गोताखोरों ने Baltic Sea में Åland Islands के दक्षिण में डूबे जहाज के अवशेषों की पहचान की। पुरातात्विक साक्ष्य बताते हैं कि यह पोत 1840 के दशक में डूबा। हालांकि इसका नाम, कहां से आया और अंतिम बंदरगाह की जानकारी नहीं मिल पाई है। बरामद की गई पांच बीयर बोतलों में से एक को सतह पर लाते समय दरार आ गई। उसमें से झागदार शराब निकली, जिसे गोताखोरों ने समुद्री पानी मिलने के बावजूद बीयर जैसा बताया।

वैज्ञानिकों की जांच से क्या हुआ खुलासा
दो बीयर बोतलों का विस्तृत रासायनिक परीक्षण VTT Technical Research Centre of Finland और Technical University of Munich के वैज्ञानिकों ने किया। अध्ययन के नतीजे Journal of Agricultural and Food Chemistry में प्रकाशित हुए। जांच से पता चला कि दोनों बोतलों में अलग-अलग प्रकार की बीयर थी, जिनमें हॉप्स (लुपुलिन) और फ्लेवर अलग थे।

शोधकर्ताओं ने पाया कि 1840 के दशक में प्रयुक्त हॉप्स में कुछ कड़वे अम्ल आज की तुलना में अधिक मात्रा में मौजूद थे। नमूनों में पाए गए ऑर्गेनिक एसि ड, ग्लूकोज और कार्बोनिल यौगिकों से संकेत मिला कि लंबे समय तक बैक्टीरिया और एंजाइम गतिविधि जारी रही। दिलचस्प बात यह रही कि इतने वर्षों बाद भी इसमें मौजूद फ्लेवर आज की बीयर के समान ही है।

समुद्र के भीतर 170 वर्षों के रासायनिक बदलाव
शोध में यह भी सामने आया कि इन बोतलों में सोडियम की मात्रा आधुनिक बीयर की तुलना में काफी अधिक थी। वैज्ञानिकों का मानना है कि समुद्री पानी के संपर्क या कॉर्क के माध्यम से सोडियम आयन अंदर प्रवेश कर गए होंगे, जिससे मूल तरल लगभग 30 प्रतिशत तक पतला हो गया। यही कारण है कि एथेनॉल का स्तर अपेक्षा से कम पाया गया। हॉप्स के विघटन उत्पाद जैसे हुलुपोन्स और ह्यूमुलिनिक एसिड भी नमूनों में मिले, जो दशकों तक ऑक्सीकरण और उम्र बढ़ने के प्रभाव को दर्शाते हैं। ये रासायनिक संकेतक बताते हैं कि 19वीं सदी के मध्य में बीयर की संरचना आज से किस प्रकार अलग थी।

19वीं सदी की ब्रूइंग पर नई रोशनी
विश्लेषण से यह भी स्पष्ट हुआ कि दोनों बीयर अलग-अलग हॉप बैच से बनी थीं। अधिक हॉप्स वाली बीयर ताज़ा अवस्था में अधिक कड़वी रही होगी, जबकि दूसरी अपेक्षाकृत हल्की रही होगी। फिनोलिक यौगिकों की समानता से संकेत मिलता है कि कुछ फ्लेवर तत्व समय के साथ भी स्थिर रहे।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply