Thursday, March 5, 2026
CrimeIndiaTrending

‘खालिस्तानियों ने पहले भी मेरी बेटी को…’, कनाडा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी ग्रेवाल की हत्या पर मां का खुलासा!

‘खालिस्तानियों ने पहले भी मेरी बेटी को…’, कनाडा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी ग्रेवाल की हत्या पर मां का खुलासा!
‘खालिस्तानियों ने पहले भी मेरी बेटी को…’, कनाडा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी ग्रेवाल की हत्या पर मां का खुलासा!

कनाडा के लासेल (विंडसर) में पंजाब मूल की मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कमेंटेटर नैन्सी ग्रेवाल (45) की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. मंगलवार रात करीब 9:30 बजे हमलावरों ने उनके घर में घुसकर उन पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला किया. गंभीर रूप से घायल नैन्सी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. अब उनकी मां तेजिंदर कौर मीडिया के सामने आई हैं. उन्होंने किस पर इल्जाम लगाया चलिए जानते हैं…

नैन्सी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर खालिस्तानी कट्टरपंथियों के खिलाफ खुलकर बोलने के लिए जानी जाती थीं. नैन्सी की मौत के बाद जालंधर में उनकी मां तेजिंदर कौर मीडिया के सामने आईं और गंभीर आरोप लगाए. कहा- जसवीर सिंह रोडे का साढू अवतार सिंह मेरी बेटी से दुश्मनी रखता था. उस पर वो माफी मांगने का दबाव बना रहा था. मां ने सीधा आरोप लगाया कि लासेल/विंडसर में खालिस्तानी गुरुद्वारे भरे हुए हैं और वहीं के लोगों ने उनकी बेटी का कत्ल किया है.

उन्होंने कहा- नैन्सी पर पहले भी जानलेवा हमला हुआ था और उनके घर में आग लगाई गई थी, लेकिन तब वह बाल-बाल बच गई थीं. घटना से कुछ दिन पहले भी एक संदिग्ध ने चेहरा ढककर रेकी की थी, लेकिन सीसीटीवी देखकर भाग गया था.

कैसी थी नैन्सी की कनाडा में लाइफ?

नैन्सी 2018 में कनाडा गई थीं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्होंने वहां नर्स का कोर्स किया और दो कंपनियों (पैरामिड और केयर पार्ट वेयर) में कड़ी मेहनत कर रही थीं. लुधियाना में जन्मी और जालंधर से ताल्लुक रखने वाली नैन्सी ऑनलाइन दुनिया में एक सिंगर और कमेंटेटर के तौर पर काफी लोकप्रिय थीं. उनके यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम पर हजारों फॉलोअर्स हैं.

पुलिस की जांच और सुरक्षा घेरा

लासेल पुलिस चीफ माइकल पीयर्स ने घटना की पुष्टि करते हुए इसे एक टारगेटेड लेकिन अलग घटना बताया है. फोरेंसिक टीम ने घर के पास के फुटपाथ, पार्किंग लॉट और रास्तों से सबूत जुटाए हैं. पुलिस खालिस्तानी कट्टरपंथियों के एंगल सहित सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, हालांकि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. यह लासेल में पिछले 4 साल की पहली हत्या है.

आखिरी बातचीत और मातम

नैन्सी की उनकी मां से आखिरी बार 2 मार्च को फोन पर बात हुई थी. मां ने बताया कि नैन्सी गरीबों की मदद करती थी और हमेशा सच के रास्ते पर चलती थी, यही उसकी जान का दुश्मन बन गया.

(रिपोर्ट: दविंदर कुमार)

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply