Thursday, March 5, 2026
IndiaTrending

होली पर खौफनाक बदला! मुखौटा लगा पत्नी का गला काटा, गुलाल के बहाने प्रेमी पर डाला तेजाब!..

होली पर खौफनाक बदला! मुखौटा लगा पत्नी का गला काटा, गुलाल के बहाने प्रेमी पर डाला तेजाब!..
होली पर खौफनाक बदला! मुखौटा लगा पत्नी का गला काटा, गुलाल के बहाने प्रेमी पर डाला तेजाब!..

शाहजहांपुर. उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में होली के त्योहार के बीच एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. चौक कोतवाली क्षेत्र के बालाजी नगर कॉलोनी में बुधवार सुबह करीब 6 बजे पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी. साथ ही उसके प्रेमी पर तेजाब फेंककर उसे गंभीर रूप से झुलसा दिया. इस खूनी वारदात में आरोपी पति भी बुरी तरह घायल हो गया.जानकारी के मुताबिक पति मुखौटा लगाकर घर में घुसा था. इसी दौरान उसने पत्नी आरती की गला रेतकर हत्या कर दी.

मृतका की पहचान 31 वर्षीय आरती के रूप में हुई है. आरती ने करीब 10 साल पहले मनमोहन पांडे (उर्फ सोनू) से लव मैरिज की थी. दोनों का रिश्ता मूल रूप से रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र से जुड़ा था. वैवाहिक जीवन में लगातार विवाद चलते रहे. आरती ने पति के खिलाफ केस भी दर्ज कराया था. इसी दौरान आरती का चौक कोतवाली क्षेत्र के बृजदीप से संबंध शुरू हो गया. पिछले कुछ महीनों से दोनों बालाजी नगर में किराए के मकान में लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे.

पत्नी के रिश्ते से बेहद नाराज था
पुलिस के अनुसार, मनमोहन इस रिश्ते से बेहद नाराज था. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। होली के दिन उसने मुखौटा पहनकर होली खेलने के बहाने घर पहुंचा. दरवाजा खुलते ही उसने बृजदीप पर तेजाब फेंक दिया, जिससे बृजदीप का चेहरा और शरीर बुरी तरह जल गया. जब आरती बाहर आई, तो मनमोहन ने धारदार हथियार से उसके गले पर वार कर दिया. आरती की मौके पर ही मौत हो गई.

प्रेमी की हालत गंभीर
इस दौरान बृजदीप और मनमोहन के बीच भी हाथापाई हुई, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने हंगामा मचते देख पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने आरती को मृत घोषित कर दिया. मनमोहन और बृजदीप को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस ने घटनास्थल से धारदार हथियार और अन्य सबूत बरामद किए हैं. बृजदीप की तहरीर पर मनमोहन के खिलाफ हत्या, तेजाब हमला और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जांच में पता चला है कि यह पूरी वारदात पुरानी रंजिश और वैवाहिक विवाद का नतीजा है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply