
Holi Car Paint Protection: होली के मौके पर लोग कई बार अपनी कार लेकर दोस्तों और रिश्तेदारों के घर जाते हैं, लेकिन इस दौरान कई बार कार पर बच्चे होली का पक्का रंग डाल देते हैं. कार का कलर डार्क है तब तो ज्यादा समस्या नहीं होती है लेकिन लाइट कलर की कार पर कई बार ये रंग छूटता नहीं है. ऐसे में आपको कुछ गलतियों से बचना चाहिए जो कार के पेंट को परमानेंट डैमेज कर सकती हैं. चलिए उन गलतियों के बारे में जानते हैं.
सूखे कपड़े से रगड़ने की भूल न करें
जब कार पर सूखा गुलाल या गहरा पक्का रंग लगा हो, तो उसे कभी भी सूखे कपड़े से झाड़ने या रगड़ने की कोशिश न करें. सूखे रंग के कणों में छोटे-छोटे पत्थर या धूल हो सकती है, जो रगड़ने पर पेंट की ऊपरी क्लियर कोट पर बारीक खरोंचें या ‘स्वर्ल मार्क्स’ हो सकते. इससे कार की चमक हमेशा के लिए फीकी पड़ सकती है. सबसे पहले हल्के पानी की बौछार से रंग को हल्का करना ही सही तरीका है.
केमिकल या थिनर का इस्तेमाल है खतरनाक
रंग को जल्दी छुड़ाने के चक्कर में कई लोग घर में रखे नेल पॉलिश रिमूवर, थिनर या पेट्रोल का इस्तेमाल करने लगते हैं. यह आपकी कार के लिए सबसे बड़ी गलती साबित हो सकती है. ये रसायनों इतने सख्त होते हैं कि ये रंग के साथ-साथ कार के ओरिजिनल पेंट को भी काट देते हैं, जिससे वहां धब्बे पड़ सकते हैं. हमेशा कार-स्पेसिफिक शैम्पू या ‘क्ले बार’ का ही यूज करें.
कड़े ब्रश या स्क्रब का यूज न करें
अगर रंग गहरा है, तो उसे निकालने के लिए बर्तन साफ करने वाले स्क्रब या सख्त प्लास्टिक ब्रश का इस्तेमाल बिल्कुल न करें. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। नई कारों का पेंट काफी नाजुक होता है और सख्त रेशों वाले ब्रश उस पर गहरे निशान छोड़ सकते हैं. इसकी जगह हमेशा माइक्रोफाइबर कपड़े का उपयोग करें. यह कपड़ा बहुत कोमल होता है और बिना स्क्रैच डाले रंग के कणों को सोख लेता है.
धूप में कार धोने से बचें
रंग लगे होने पर कार को कभी भी सीधी धूप में खड़ी करके न धोएं. धूप की गर्मी से पानी और सफाई के लिए इस्तेमाल किया गया शैम्पू जल्दी सूख जाता है, जिससे पेंट पर सफेद दाग बन जाते हैं. साथ ही, गर्मी के कारण रंग पेंट के अंदर गहराई तक चिपक सकता है. कार को हमेशा छायादार जगह पर पार्क करें और बॉडी ठंडी होने के बाद ही पानी का इस्तेमाल शुरू करें.





