Thursday, March 5, 2026
Cricket

भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से पहले हैरी ब्रूक ने भारत को दी खुली चुनौती, कहा “अभी तक हमने अपना…

भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से पहले हैरी ब्रूक ने भारत को दी खुली चुनौती, कहा “अभी तक हमने अपना…
Harry Brook England Team

Harry Brook: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के दूसरे सेमीफाइनल में आज भारतीय टीम (Team India) का सामना इंग्लैंड (England Cricket Team) से वानखेड़े स्टेडियम में होना है. भारतीय टीम सुपर 8 में अपने 1 मैच को गंवाकर यहां तक पहुंची है, वहीं इंग्लैंड ने अपने सभी मैचों में जीत हासिल की है. भारतीय टीम के लिए ये मुकाबला आसान नही होने वाला है, क्योंकि इंग्लैंड की टीम शानदार फॉर्म है.

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) इस मैच को जीतकर लगातार दूसरी बार फाइनल में अपनी जगह बनाना चाहेंगे, लेकिन मैच से पहले इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर बड़ा बयान दिया है.

भारत के खिलाफ मैच को बताया सपने सच होना

भारत के सामने भारत को शिकस्त देना हर क्रिकेटर और टीम का सपना होता है, ऐसे में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक(Harry Brook) ने भी कहा है कि आईसीसी टी20 विश्व कप में भारत जैसी टीम को फाइनल में शिकस्त देना किसी सपना सच होने जैसा है. भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से पहले हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने कहा कि

 “हम में से अधिकांश के लिए भारत में भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल खेलना एक सपने के सच होने जैसा है. हम आत्मविश्वास से भरे हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हमने अच्छा क्रिकेट खेला है. उम्मीद है कि कल हमारा खेल शानदार होगा और हम खुलकर खेलेंगे. यहां का माहौल और दबाव इसे और भी खास बनाता है.”

Harry Brook ने मैच से पहले भारत को दी कड़ी चुनौती

इंग्लैंड की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी, नेपाल के खिलाफ मैच में इंग्लैंड की टीम को मुश्किल से 4 रनों से जीत मिला था. इंग्लैंड ने ग्रुप स्टेज में नेपाल, स्कॉटलैंड और इटली के खिलाफ जीत दर्ज किया था, वहीं वेस्टइंडीज की टीम के सामने इंग्लैंड को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था.

हालांकि, सुपर-8 में इंग्लैंड की टीम ने श्रीलंका, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है. इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने कहा कि

“हमने अभी तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन लगता है कि बड़ी जीत बस कुछ ही दूर है.”

हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने अपने बयान में आगे कहा कि

“हमने ऐसे मैच भी जीते हैं जिन्हें शायद हमें नहीं जीतना चाहिए था, लेकिन अब तक ऐसा नहीं लगा कि हम पूरी तरह हार के मुहाने पर खड़े थे.”

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply