Thursday, March 5, 2026
IndiaPoliticsTrending

पोते ने डाला रंग तो गुस्साई दादी ने उड़ेल दिया ‘खौलता पानी’, 45% झुलसा मासूम! CCTV देख दहल उठे लोग!..

पोते ने डाला रंग तो गुस्साई दादी ने उड़ेल दिया ‘खौलता पानी’, 45% झुलसा मासूम! CCTV देख दहल उठे लोग!..
पोते ने डाला रंग तो गुस्साई दादी ने उड़ेल दिया ‘खौलता पानी’, 45% झुलसा मासूम! CCTV देख दहल उठे लोग!..

Nagpur Holi Incident: महाराष्ट्र के नागपुर जिले के कोराडी इलाके में होली के दिन एक चौंकाने वाली घटना सामने आई. चार साल का मासूम ओम हरीश वांगे अपने घर के बाहर पेंट भरी स्प्रे बोतल से खेल रहा था. खेल-खेल में रंग डालते समय उससे अनजाने में उसकी दादी पर पेंट छिड़क गया. इसी छोटी सी बात ने खुशियों के त्योहार को डरावनी घटना में बदल दिया.

यह घटना 3 मार्च को अरमशीन क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 में हुई. पूरा मामला घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया. बताया जा रहा है कि दादी सिंधु ठाकरे उस समय होली की लकड़ियों पर गर्म किए गए पानी से बाल्टी भर रही थीं. तभी बच्चा खेलते-खेलते पास पहुंचा और गलती से रंग उन पर पड़ गया.

दादी ने गुस्से में क्या किया?
पुलिस के अनुसार, इस बात से नाराज होकर दादी ने कथित तौर पर खौलता हुआ पानी बच्चे पर उड़ेल दिया. देखते ही देखते मासूम दर्द से तड़पने लगा. यह दृश्य इतना दर्दनाक था कि जिसने भी वीडियो देखा, उसका दिल दहल गया. त्योहार की खुशी कुछ ही पलों में चीखों में बदल गई. बच्चे को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, उसके शरीर के निचले हिस्से में गंभीर जलन हुई है और करीब 45 प्रतिशत तक वह झुलस गया है. फिलहाल उसका इलाज चल रहा है और डॉक्टर उसकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

पुलिस क्या कार्रवाई कर रही है?
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला के खिलाफ अपराध दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इसे दिल दहला देने वाला और अमानवीय बता रहे हैं. कई यूजर्स ने बच्चे के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. हालांकि वीडियो संवेदनशील बताई जा रही है, इसलिए दर्शकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. लोगों का कहना है कि गुस्से का एक पल किसी की पूरी जिंदगी बदल सकता है. त्योहारों का मकसद खुशियां बांटना है, लेकिन यहां एक मासूम की जिंदगी दर्द में बदल गई.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply