Wednesday, March 4, 2026
Gazab

लडाई हुई और घमासानः स्पेशल ऑपरेशन में मारा गया ईरानी कमांडर, 1145 की मौत!..

लडाई हुई और घमासानः स्पेशल ऑपरेशन में मारा गया ईरानी कमांडर, 1145 की मौत!..

नई दिल्ली। मध्य पूर्व में छठे दिन भी तनाव जारी है। इजरायल के हवाई हमलों में लेबनान के बीच शहर बेरूत के पास एक होटल और आवासीय इमारत को निशाना बनाया गया। इस हमले में कम से कम 6 लोगों की मौत हुई और कई अन्य घायल हुए हैं।

लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय और स्थानीय सरकारी सूत्रों के मुताबिक, इजरायल ने हिज्बुल्लाह के दुश्मनों पर अपनी कार्रवाई को तेज कर दिया है, और यह हमले ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते संघर्ष का हिस्सा माने जा रहे हैं।

इजरायल ने ईरान के स्पेशल ऑपरेशन कमांडर मारा, किसने किया दावा?
इजरायली मीडिया ने दावा किया है कि इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने ईरान के स्पेशल ऑपरेशन कमांडर को मार गिराया है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अहम बात यह भी है कि ईरान में अब तक 1145 लोगों की मौत हो चुकी है.

अमेरिकी एयर फोर्स जनरल ने ईरान जंग को लेकर दी अहम जानकारी
अमेरिकी एयर फोर्स जनरल डैन केन ने कहा, ‘मैं आज यहां अमेरिकी जनता को ऑपरेशन एपिक फ्यूरी की जानकारी देने आया हूं. सबसे पहले, गहरे दुख और आभार के साथ मैं हमारे छह शहीद नायकों में से चार के नाम साझा कर रहा हूं. इस अभियान को शुरू हुए चार दिन हो चुके हैं, यानी 103 घंटे बीत चुके हैं. यह अभियान स्पष्ट सैन्य उद्देश्यों के साथ शुरू किया गया था, जिसका मकसद आज और भविष्य में ईरान की अपनी सीमाओं के बाहर शक्ति दिखाने की क्षमता को खत्म करना है.’

हिज्बुल्लाह ने बॉर्डर के पास इजरायली बैटल टैंक को निशाना बनाने का दावा किया
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कंटेनर शिप पर प्रोजेक्टाइल से हमला: रिपोर्ट
इजरायल ने दक्षिणी लेबनान पर फिर से हमले करने की घोषणा की
श्रीलंका के पास ईरानी जहाज पर पनडुब्बी से हमला, 101 लोग लापता: रिपोर्ट

इलाकों में भी विस्फोट

बेरूत के बाहरी हिस्से में एक होटल भी हवाई हमले में प्रभावित हुआ।
एक आवासीय इमारत और कई अन्य इलाकों में भी विस्फोट और क्षति की खबरें हैं।
घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और बचाव दल प्रभावित इलाकों में राहत कार्य कर रहे हैं।

विस्थापन की आशंका बढ़ रही
यह संघर्ष अब लेबनान तक फैल चुका है, जहां आम नागरिक भी हवाई हमलों और गोलाबारी के बीच फंस गए हैं। इस संकट के कारण इलाके में मानवीय संकट और विस्थापन की आशंका बढ़ रही है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply