Wednesday, March 4, 2026
IndiaPoliticsTrending

जज साहब बाहर करते रहे इंतजार, पत्नी की ट्रेन वॉशरूम में मौत, दरवाजा तोड़कर निकाला शव!..

जज साहब बाहर करते रहे इंतजार, पत्नी की ट्रेन वॉशरूम में मौत, दरवाजा तोड़कर निकाला शव!..
जज साहब बाहर करते रहे इंतजार, पत्नी की ट्रेन वॉशरूम में मौत, दरवाजा तोड़कर निकाला शव!..

Ratlam news: मध्य प्रदेश के रतलाम से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जब एक जज की पत्नी की ट्रेन में मौत हो गई. ट्रेन के वॉशरूम में उन्हें साइलेंट अटैक आ गया. ट्रेन नंबर 17606 कांचीगुड़ा भगत की कोठी एक्सप्रेस से दोनों पति-पत्नी जोधपुर से निंबाहेड़ा जा रहे थे और दोनों ही अलग-अलग कोच से सफर कर रहे थे.

जज ने पत्नी के नहीं उतरे की सूचना पुलिस को दी
ऐसा बताया जा रहा है कि निंबाहेड़ा आने से पहले मृतिका उषा चौहान ने अपने पति को फोन करके बताया है कि वह वॉशरूम जा रही हैं. इसके बाद उनके जज पति राजकुमार चौहान निंबाहेड़ा स्टेशन पर उतर गए, लेकिन पत्नी नहीं उतरीं, तो उन्हें चिंता होने लगी. इसके बाद उन्होंने इस बात की सूचना तुरंत रेलवे पुलिस को दी.

वॉशरूम में आया साइलेंट अटैक
बाद में पुलिस की तरफ से काचीगुड़ा भगत कोठी एक्सप्रेस में को मंदसौर में रुकवाया गया, लेकिन वहां वॉशरूम का दरवाजा नहीं तोड़ा जा सका. इसके बाद रतलाम जिले के जावरा अनुभाग में पुलिस ने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर देखा, तो पत्नी उषा चौहान का शव वॉशरूम में पड़ा हुआ मिला. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. ऐसा बताया जा रहा है कि वहां उन्हें साइलेंट अटैक आ गया और वहीं पर उनकी मौत हो गई.

शव लेकर पैतृक गांव के लिए रवाना हुए जज राजकुमार चौहान
अतिरिक्त जिला न्यायाधीश राजकुमार चौहान निंबाहेड़ा में पदस्थ हैं और दोनों पति-पत्नी निंबाहेड़ा ही जा रहे थे. लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था. अब वह शव लेकर अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हो गए हैं. अब हर कोई इस अचानक होने वाली घटना से हैरान है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply