Wednesday, March 4, 2026
Crime

नोएडा की आईवी काउंटी सोसाइटी में युवक का मर्डर, होली के दिन मारी गोली; जानें वजह!

नोएडा की आईवी काउंटी सोसाइटी में युवक का मर्डर, होली के दिन मारी गोली; जानें वजह!
नोएडा की आईवी काउंटी सोसाइटी में युवक का मर्डर, होली के दिन मारी गोली; जानें वजह

नोएडा के सेक्टर-75 स्थित आईवी काउंटी सोसाइटी में होली के दिन उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान साहिल सिंघल के रूप में हुई, जो इसी सोसाइटी में रहता था. शुरुआती जांच में सामने आया कि घटना वैवाहिक संबंध को लेकर हुए विवाद के बाद हुई. पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. घटना के बाद सोसायटी में दहशत का माहौल है.

सोसाइटी में ही हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, साहिल सिंगल पहले से शादीशुदा था. इसके साथ ही करीब चार सालों से उसका एक अन्य महिला के साथ भी संबंध था. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसी संबंध को लेकर महिला के परिवार में काफी समय से नाराजगी चल रही थी. होली के दिन महिला अपने दो भाइयों के साथ साहिल से मिलने आई थी. बताया जा रहा कि सोसायटी में एंट्री भी साहिल की ओर से कराई गई थी. मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. देखते ही देखते यह कहासुनी विवाद में बदल गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया.

गुस्से में महिला के भाई ने चलाई गोली

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि विवाद के दौरान महिला एक भाई ने अचानक पिस्टल निकाल ली और साहिल सिंघल पर गोली चला दी. गोली लगते ही साहिल गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा. गोली चलने के बाद सुनकर सोसाइटी में अफरातफरी मच गई. आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला.

घायल साहिल सिंघल को परिजन और स्थानीय लोग तुरंत पास के अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर के अनुसार, गोली लगने से साहिल की हालत बेहद गंभीर हो गई थी. अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी. इस घटना के बाद साहिल के परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं सोसाइटी में रहने वाले लोगों के बीच भी दहशत का माहौल बन गया.

पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया

सूचना मिलने के बाद कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. मामले में तुरंत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा. घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही. पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरे की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply