Wednesday, March 4, 2026
Business

Stock Market Today: होली के दिन शेयर बाजार में भयंकर गिरावट: सेंसेक्स 1600 अंक गिरा, निफ्टी 500 प्वाइंट टूटा!..

Stock Market Today: होली के दिन शेयर बाजार में भयंकर गिरावट: सेंसेक्स 1600 अंक गिरा, निफ्टी 500 प्वाइंट टूटा!..
Stock Market Today: होली के दिन शेयर बाजार में भयंकर गिरावट: सेंसेक्स 1600 अंक गिरा, निफ्टी 500 प्वाइंट टूटा!..

Stock Market Today : होली के दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली है. मिडिल ईस्ट में बढ़ते संकट के कारण वैश्विक बाजारों में बिकवाली तेज हुई, जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी साफ नजर आया है. बता दें लगातार तीसरे कारोबारी सेशन में गिरावट के साथ बाजार खुला. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,600 से ज्यादा अंक टूटकर 78,663 के स्तर पर आ गया, जबकि एनएसई निफ्टी 50 500 अंकों से अधिक यानी करीब 2% गिरकर 24,366 पर पहुंच गया है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस बीच रुपये पर भी दबाव देखा गया. डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 55 पैसे तक कमजोर हुआ और 92.02 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक फिसल गया.

इन शेयरों में रहा उतार-चढ़ाव

लार्सन एंड टुब्रो (L&T) में गिरावट और गहरी हुई तथा शेयर 7% तक लुढ़क गया. माना जा रहा है कि मिडिल ईस्ट संकट के चलते ऑर्डर एक्जीक्यूशन को लेकर चिंता बढ़ी है.

वहीं, तेजस नेटवर्क्स में जोरदार तेजी देखी गई. कंपनी का शेयर 9% तक उछला और पिछले तीन सत्रों में 55% से ज्यादा चढ़ चुका है. कंपनी को 5G रेडियो डील मिलने से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है. कुल मिलाकर, होली के दिन बाजार में ‘लाल रंग’ हावी रहा और वैश्विक तनाव के चलते निवेशकों ने जमकर बिकवाली की.

पेट्रोनेट एलएनजी में 9.69% की गिरावट

गेल 5.60% लुढ़का

बीपीसीएल 4.18% फिसला

आईओसी 4.13% नीचे आया

इंफोसिस 1.47% बढ़ा, विप्रो 1.75% गिरा

इंफोसिस 1.47% बढ़ा, जबकि एमफैसिस 0.08%, HCLTech 0.07% और टेक महिंद्रा 0.02% बढ़ा

विप्रो 1.75% गिरा, ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज 0.41% फिसला और कोफोर्ज 0.39% गिरा

परसिस्टेंट सिस्टम्स 0.25% नीचे और TCS 0.06% गिरा

एचपीसीएल 4.02% गिरा

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply