
Holi 2026: होली का त्योहार है.पूरा देश होली के रंग में रंग चुका है.लेकिन पुणे एक हैरान कर देने वाली खबर आ रही है.मुंधवा इलाके में मंगलवार को होली समारोह चल रहा था.तभी एक स्टील की टेंपरेरी बीम गिरने से 4 लोग घायल हो गए.पुलिस ने कहा है कि घायलों की संख्या में इजाफा हो सकता है.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक,यह घटना रॉयल फार्म्स की है, जो मुंधवा रोड के कोरेगांव पार्क की एक प्राइवेट वेन्यू पर स्थित है.पुलिस ने कहा कि इवेंट की इजाजत ऑर्गनाइजर्स ने पुणे पुलिस कमिश्नर ऑफिस से मांगी थी. जैसे ही घटना की जानकारी मिली, स्थानीय पुलिस की टीम मौका-ए-वारदात तक पहुंची. 4 लोग इस घटना में घायल हुए हैं. एक पुलिस अफसर ने कहा, ‘जैसे-जैसे हमें जानकारी मिल रही है, घायलों की संख्या बढ़ सकती है.’
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वेन्यू पर किए गए सुरक्षा उपायों की जांच की जाएगी,जिसमें टेम्पररी प्लेटफॉर्म का स्ट्रक्चर और दूसरी चीजें शामिल हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि ऑर्गनाइजर या कॉन्ट्रैक्टर की तरफ से कोई लापरवाही तो नहीं हुई.चश्मदीदों के बयान रिकॉर्ड किए जा रहे हैं, और अधिकारियों ने कहा कि जांच के नतीजों के आधार पर सही कार्रवाई की जाएगी.
भीड़भाड़ वाली जगहों पर किन बातों का रखें ध्यान
अगर ज्यादा भीड़ आ रही है तो ऑर्गनाइजर्स को तो कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. ऑर्गनाइजर्स को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि डांस फ्लोर की जो सतह है, वह स्लिप ना होती हो. यानी लोग फिसलकर गिर ना जाएं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। लोगों को भी एक बार डांस फ्लोर जानकर यह देख लेना चाहिए कि फ्लोर डांस योग्य है भी या नहीं.
यह जरूर देख लें कि जिस जगह पर आप शामिल हो रहे हैं, वहां सुरक्षा के सभी मानकों का पालन हो रहा है या नहीं.समारोह के ऑर्गनाइजर्स से उस जगह की छत और अन्य उपकरणों के बारें में जानकारी जरूर ले लें.



