Wednesday, March 4, 2026
Gazab

कैसे थमा MPPSC Exam के दौरान सिख महिला उम्मीदवार की पगड़ी पर मचा बवाल? 5 पॉइंट्स में समझें मामला

कैसे थमा MPPSC Exam के दौरान सिख महिला उम्मीदवार की पगड़ी पर मचा बवाल? 5 पॉइंट्स में समझें मामला

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की परीक्षा देने पहुंची एक अमृतधारी सिख महिला उम्मीदवार को कथित तौर पर सुरक्षा जांच के दौरान अपनी पगड़ी हटाने के लिए कहा गया, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया.

कैसे थमा MPPSC Exam के दौरान सिख महिला उम्मीदवार की पगड़ी पर मचा बवाल? 5 पॉइंट्स में समझें मामला

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में आयोजित एक प्रतियोगी परीक्षा के दौरान धार्मिक आस्था से जुड़ा विवाद सामने आया, जिसने स्थानीय स्तर पर हलचल मचा दी. मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की परीक्षा देने पहुंची एक अमृतधारी सिख महिला उम्मीदवार को कथित तौर पर सुरक्षा जांच के दौरान अपनी पगड़ी हटाने के लिए कहा गया, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया.

घटना के बाद सिख समुदाय के सदस्यों में नाराजगी फैल गई और परीक्षा केंद्र के बाहर विरोध इसका विरोध किया गया. प्रशासन और समुदाय के प्रतिनिधियों के बीच हुई लंबी बातचीत के बाद अधिकारियों ने खेद व्यक्त करते हुए माफी मांगी, जिसके बाद मामला शांत हुआ.

5 पॉइंट्स में समझें क्या है पूरा मामला?

1. राजस्थान के चित्तौड़गढ़ की रहने वाली गुरलीन कौर परीक्षा देने के लिए एक दिन पहले रतलाम पहुंची. रविवार को निर्धारित परीक्षा केंद्र में पेपर से पहले सुरक्षा जांच के दौरान उन्हें अपना दुमाला (पगड़ी) हटाने के लिए कहा गया.

2. गुरलीन कौर अमृतधारी सिख हैं, जिनके लिए पगड़ी धार्मिक पहचान और आस्था का प्रतीक होती है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसी कारण यह मुद्दा संवेदनशील बन गया.

3. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय सिख समुदाय के सदस्यों ने परीक्षा केंद्र के बाहर जमा होकर इस घटना का विरोध किया. सिख समुदाय की मांग थी कि संबंधित महिला कर्मचारी सार्वजनिक रूप से माफी मांगे, जिन्होंने कथित तौर पर पगड़ी हटाने के लिए कहा था.

4. मामला बढ़ता देख पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. और दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई.

5. लंबी चर्चा के बाद उप-मंडल मजिस्ट्रेट प्रतीक सोनकर और केंद्र अधीक्षक सुभाष कुमावत ने सिख समुदाय के समक्ष घटना पर खेद व्यक्त किया और माफी मांगी. जिसके बाद मामला शांत हुआ. प्रशासन ने आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply