Tuesday, March 3, 2026
CrimeIndiaTrending

कौशांबी में सुहागरात से पहले खूबसूरत दुल्हन ने फौजी का बुरा हाल कर दिया, ये तो उसने नहीं सोचा होगा!…

कौशांबी में सुहागरात से पहले खूबसूरत दुल्हन ने फौजी का बुरा हाल कर दिया, ये तो उसने नहीं सोचा होगा!…
कौशांबी में सुहागरात से पहले खूबसूरत दुल्हन ने फौजी का बुरा हाल कर दिया, ये तो उसने नहीं सोचा होगा!…

खबर इडिया की।उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के मंझनपुर इलाके से एक फिल्मी कहानी जैसा मामला सामने आया है. यहां एक नवविवाहिता दुल्हन सुहागरात से पहले ही अपने कथित प्रेमी के साथ नकदी और जेवर लेकर फरार हो गई. आपको बता दें कि 8 फरवरी को भारतीय थल सेना के एक फौजी की शादी सराय अकिल थाना क्षेत्र की एक लड़की के साथ पूरे रीति-रिवाज से हुई थी.

शादी के बाद विदाई हुई और दुल्हन अपने ससुराल पहुंच गई. जहां नई बहू के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं. आरोप है कि 10-11 फरवरी की रात को दुल्हन अपने ससुराल से लगभग ₹5 लाख नकद और करीब ₹15 लाख के जेवरात लेकर चंपत हो गई. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पति का आरोप है कि सराय अकिल के ही रहने वाले एक लड़के (कथित प्रेमी) ने उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा लिया है.

जानिए- रंग-रूप और प्रेमी का एंगल
मामले में एक चर्चा यह भी है कि दुल्हन को दूल्हे का सांवला रंग पसंद नहीं था और उसने इस पर आपत्ति भी जताई थी. हालांकि, पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या दुल्हन का रिश्ता पहले से ही किसी और के साथ था और यह सब एक सोची-समझी साजिश के तहत किया गया. पीड़ित पति की लिखित शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस नवविवाहिता और उसके कथित प्रेमी की तलाश में जुटी हुई है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply