Tuesday, March 3, 2026
CrimeIndiaTrending

मुझे तेरा घर-गांव सब पता है; सजा सुनाई तो बिजनौर की कोर्ट में आरोपियों ने जज को दे दी खुली धमकी…

मुझे तेरा घर-गांव सब पता है; सजा सुनाई तो बिजनौर की कोर्ट में आरोपियों ने जज को दे दी खुली धमकी…
मुझे तेरा घर-गांव सब पता है; सजा सुनाई तो बिजनौर की कोर्ट में आरोपियों ने जज को दे दी खुली धमकी…

यूपी के बिजनौर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है.यहां दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाने पर कोर्ट रूम में जजों को धमकी मिली है. दोषियों ने तो यहां तक कह दिया कि हमें तो घर-गांव सब पता है. इस मामले में जज ने  UP के गृह सचिव, DIG , एसपी बिजनौर और जिला जज को चिट्ठी लिखी है. 

जज को धमकी

दरअसल, बिजनौर जिले के ADJ निजेंद्र कुमार ने गाड़ी से कुचलकर एक शख्स को मारने वाले पिंटू चौहान और जयदीप को उम्रकैद की सजा सुनाई थी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। सजा सुनते ही दोनों दोषियों ने कोर्ट रूम में ही जज को मारने की धमकी दे डाली. ये तक कहा कि हमें तेरे घर, गांव सबका पता हैं. बिजनौर कोर्ट रूम में  मुकदमा था. इसमें वादी रेनू थी. धारा 302 और दफा 34 में मुकदमा दायर किया गया था. 

ये है मामला

रेणु की नंद अंजलि की शादी आरोपी जयदीप के बड़े भाई से हुई थी.अंजलि की ओर से जयदीप के परिवार पर 498,406 धाराओं में कई मुकदमे किए थे. आरोपी अंजलि के गांव मटोरा मान गए और और अंजलि के पिता को खेत में से खींचकर उसके ऊपर कई बार गाड़ी आगे-पीछे कर चढ़ा दी, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई. इसी मामले में जज साहब ने सजा सुनाई है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply