
England Playing Xi for IND vs ENG Semifinal: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के सेमीफाइनल में 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) की टीमें आमने-सामने होंगी. वहीं इससे 1 दिन पहले साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड (SA vs NZ) की टीम के बीच मुकाबला खेला जाना है. इंग्लैंड की टीम (England Cricket Team) जहां सुपर 8 में अपने सभी मुकाबले जीतकर आ रही है, वहीं भारतीय टीम (Team India) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.
भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में जीत की प्रबल दावेदार है, लेकिन इंग्लैंड की टीम भी शानदार फॉर्म में है. इंग्लैंड की टीम (England Cricket Team) पिछले विश्व कप में मिली हार का बदला लेने के लिए मैदान पर उतरने वाली है. ऐसे में टीम की प्लेइंग 11 में क्या बदलाव होगा आइए जानते हैं.
England की टीम में होगा ये 1 बदलाव
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड की टीम (England Cricket Team) 1 बदलाव के साथ उतरने वाली है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इंग्लैंड की टीम ने अपने अंतिम सुपर 8 के मुकाबले में रेहान अहमद को प्लेइंग 11 में मौका दिया था, लेकिन अब ये मुकाबला वानखेड़े में होने वाला है, जहां की पिच तेज गेंदबाजों की मददगार होती है और यहां पिच में बाउंस होता है, ऐसे में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक उनकी जगह पर जेमी ओवरटन को प्लेइंग 11 में शामिल कर सकते हैं.
वहीं स्पिनर्स की बात करें तो इंग्लैंड की टीम के पास पहले से ही लियाम डॉसन, आदिल रशीद और विल जैक्स के रूप में शानदार स्पिनर्स मौजूद हैं. वहीं भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में बल्लेबाजी में सभी की निगाहें जोस बटलर और हैरी ब्रूक पर होंगी.
भारत के खिलाफ सेमीफाइनल के लिए इंग्लैंड की सम्भावित प्लेइंग 11
फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद.




