Tuesday, March 3, 2026
Health

बेहद शक्‍की और पक्‍के जासूस होते हैं इन तारीखों में जन्‍मे लोग, आपके गर्लफ्रेंड ब्‍ऑयफ्रेंड की हो ये बर्थडेट तो तुरंत हो जाएं अलर्ट!..

बेहद शक्‍की और पक्‍के जासूस होते हैं इन तारीखों में जन्‍मे लोग, आपके गर्लफ्रेंड ब्‍ऑयफ्रेंड की हो ये बर्थडेट तो तुरंत हो जाएं अलर्ट!..

Numerology spy people: अपने पार्टनर पर शक करना, हर समय उसकी टोह लेना कुछ लोगों की आदत होता है. इससे उनका जीवनसाथी हो या लव पार्टनर बुरी तरह तंग आ जाता है. न्‍यूमेरोलॉजी में ऐसे लोगों को पहचानने के लिए कुछ खास मूलांक या बर्थडेट बताए गए हैं.

तंग आ जाता है पार्टनर
अपने पार्टनर का मोबाइल चैक करना, छिपकर उसकी बातें सुनना, उसका पीछा करना या उस पर हर समय शक करना. ये आदतें रिलेशनशिप को बर्बाद कर देती हैं. अंक शास्‍त्र के अनुसार 2 मूलांक वाले लोगों में यह समस्‍या आमतौर पर देखने को मिलती है. शक करने की आदत के कारण ये लोग अपने पार्टनर और जीवनसाथी का जीना दूभर कर देते हैं.

मूलांक 4
मूलांक 4 वाले जातकों पर राहु का प्रभाव रहता है. 4, 13, 22 और 31 बर्थडेट वाले लोगों का मूलांक 4 होता है. जिसके स्‍वामी राहु ग्रह हैं. राहु के कारण मूलांक 4 के लोग शक्‍की स्‍वभाव के होते हैं. वे हर समय अपने पार्टनर पर नजर रखते हैं. कभी – कभी उनके शक करने की वजह सही भी हो सकती है.

बर्बाद हो जाती है लव लाइफ-मैरिड लाइफ
पार्टनर पर हमेशा शक करने की इस आदत के कारण इन लोगों की लव लाइफ और शादीशुदा जिंदगी में बहुत मुश्किलें आती हैं. क्‍योंकि कई बार इनका शक करना गलत भी होता है. इतना ही नहीं ये लोग वर्कप्‍लेस पर भी परेशान रहते हैं. उनकी इस आदत के कारण उनके अपने बहुत तंग हो जाते हैं और उनसे दूरी बनाने लगते हैं.

मूलांक 7 वाले शक्‍की और जासूस
मूलांक 7 के स्‍वामी केतु ग्रह हैं. 7, 16 और 25 तारीख को जन्‍मे लोगों का मूलांक केतु होता है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ये लोग हमेशा दूसरों को संदेह की नजर से देखते हैं, अपने पार्टनर दोस्‍तों परिजनों आदि पर शक करते हैं. साथ ही अपने शक के चलते उनकी जासूसी करने में भी पीछे नहीं रहते हैं.

हर बात की तह तक जाते हैं
यदि इनको किसी पर शक हो जाए या कोई उनसे झूठ बोल दे तो ये बात की तह तक जाते हैं और सच का पता लगाने के लिए हर हद पार कर देते हैं. वहीं ये इतने रहस्‍यमयी होते हैं कि इनके मन में क्‍या चल रहा है, वो कोई भांप नहीं पाता है.

बचाव के उपाय
ऐसी स्थिति में इन मूलांक वालों को अपने नेचर से इतर जाकर अपने पार्टनर पर भरोसा करने की आदत डालना चाहिए. यदि कोई समस्‍या हो तो बातचीत से मामला सुलझाना चाहिए. वहीं राहु या केतु के दुष्‍प्रभाव के कारण ज्‍यादा समस्‍या हो रही हो तो विशेषज्ञ से सलाह लेकर ज्‍योतिषीय उपाय करना चाहिए.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply