Monday, March 2, 2026
IndiaTrending

शादी की पहली रात बनाए संबंध, फिर पत्नी को ‘बहन’ बोलकर शख्स ने बनाई दूरी!..

शादी की पहली रात बनाए संबंध, फिर पत्नी को ‘बहन’ बोलकर शख्स ने बनाई दूरी!..
शादी की पहली रात बनाए संबंध, फिर पत्नी को ‘बहन’ बोलकर शख्स ने बनाई दूरी!..

Haryana News: हरियाणा के हिसार से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का कहना है कि शादी के बाद उसके पति ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद उसे ‘बहन’ कहना शुरू कर दिया और साथ ही यह भी कहा कि इस बात की जानकारी किसी को न दी जाए. पीड़िता के मुताबिक, पति ने दहेज न मिलने तक दोबारा संबंध न बनाने की बात कहते हुए उससे दूरी बना ली और लगातार उसके साथ मारपीट करता रहा.

महिला ने बताया कि इस मामले को लेकर पंचायत भी हुई, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं निकला. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अगस्त 2025 में उसके ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया. इसके बाद उसने आजाद नगर थाना में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

शादी में परिवार ने खर्च किए थे 8 लाख

पीड़िता के मुताबिक उसकी शादी 21 मार्च 2025 को गांव कलवास निवासी अजयपाल से हुई थी. शादी में उसके परिवार ने करीब 8 लाख रुपये खर्च कर फर्नीचर, सोने-चांदी के गहने और घरेलू सामान दिया था. महिला ने आरोप लगाया कि शादी की पहली रात उसके पति ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन उसके बाद उसका व्यवहार पूरी तरह बदल गया और वह उसे “बहन” कहकर संबोधित करने लगा.

पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज, जांच जारी

महिला का कहना है कि उसके पति ने उससे कहा, “बहन, आज जो हमारे बीच हुआ है, उसके बारे में किसी को मत बताना.” जब उसने सुबह अपनी सास को इस बारे में बताया तो वह नाराज हो गई और उसने कहा कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि वह कम दहेज लेकर आई थी.

पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply