Monday, March 2, 2026
Bollywood

जेल से बाहर आते ही एक्टर ने मारी यूट्यूब पर धमाकेदार एंट्री, बयां किया 5 करोड़ के कर्ज का दर्द!..

जेल से बाहर आते ही एक्टर ने मारी यूट्यूब पर धमाकेदार एंट्री, बयां किया 5 करोड़ के कर्ज का दर्द!..
जेल से बाहर आते ही एक्टर ने मारी यूट्यूब पर धमाकेदार एंट्री, बयां किया 5 करोड़ के कर्ज का दर्द!..

राजपाल यादव 5 करोड़ रुपए लोन और चेक बाउंस केस में हाल ही में 13 दिन की जेल काटकर जमानत पर वापस आए हैं. एक्टर ने बाहर आते ही फिल्मों की शूटिंग करना शुरू कर दिया है. वहीं उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल की घोषणा करते हुए फैंस से सपोर्ट की रिक्वेस्ट की है. एक्टर ने अपने यूट्यूब चैनल पर हाल ही में एक वीडियो अपलोड की है, जिसमें उन्होंने केस से जुड़े कुछ ऐसे फैक्ट्स का खुलासा किया है, जिसे जानकर उनके फैंस भी हैरान रह गए हैं. राजपाल यादव ने कॉन्फ्रेंस कर बताया कि कैसे मनमानी तरीके से एग्रीमेंट को बढ़ाया गया और फिल्म के रिलीज के समय तक मोटा पैसा देने के लिए मजबूर किया गया.

राजपाल यादव ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर कुछ घंटे पहले एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने माधव गोपाल अग्रवाल द्वारा अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों का खंडन किया है. एक्टर ने आगे कहा, 5 करोड़ रुपए की ईंटों पर गांव का पुश्तैनी मकान बनाया है और 50 करोड़ रुपए की रकम भी उन्हें कमजोर नहीं कर सकती. इस वीडियो में राजपाल ने दावा करते हुए कहा कि साल 2012 में पहला एग्रीमेंट साइन हुआ और 5 करोड़ रुपए के लोन के बदले 8 करोड़ रुपए मांगे गए.

फिल्म रिलीज से पहले ही रखी ये मांग
एक्टर ने आगे बताया कि इस एग्रीमेंट के साथ ही वादा किया गया है कि फिल्म के रिलीज के बाद पैसा वापस होगा. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। लेकिन फिर अगले ही साल जब फिल्म के रिलीज के लिए थिएटर में जानी थी, तभी दूसरा एग्रीमेंट फिल्म के रिलीज में देरी के समय भेजा जाता है जिसमें 11 करोड़ रुपए की मांग की जाती है. एक्टर के अनुसार, फिल्म के रिलीज के बाद पैसों की वापसी की बात हुई थी, लेकिन फिल्म के रिलीज में देरी के बाद दूसरे एग्रीमेंट में पैसे बढ़ाने की बात की गई और उसे बढ़ा दिया गया. वहीं आगे कहा गया कि समय पर पैसा लौटा दोगे तो 7 करोड़ रुपए भी ले लूंगा, लेकिन अभी 11 करोड़ रुपए पर फिक्स कर लेते हैं.

‘राजपाल ने फ्रॉड किया…’
राजपाल ने इस वीडियो में ये दावा किया कि माधव गोपाल अग्रवाल के दिए इंटरव्यू के बाद फिल्म बुरी तरीके से फ्लॉप हो गई, क्योंकि हर जगह ये बात फैल गई थी कि राजपाल ने उन्हें ठगा है, राजपाल ने फ्रॉड किया है. फिल्म को लगभग 2500 स्क्रीन पर रिलीज होना था मगर उसे एक ही रात में हटाना पड़ गया क्योंकि सिनेमाघरों ने उन्हें लगाने से इनकार कर दिया. एक्टर के इन वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं. जबकि केवल 2 वीडियो के साथ चैनल के सब्सक्राइबर की संख्या 17.5K हो गई है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply