
March born zodiac sign : व्यक्ति के जन्म के महीने के आधार पर भी उसकी पर्सनालिटी जानी जा सकती है. पश्चिमी देशों में इसे सूर्य राशि आधारित गणना कहते हैं. सूर्य राशि के आधार पर मार्च में जन्मे लोगों की मेष और मीन राशि होती है. इन दोनों ही राशि वाले लोगों में कुछ कमाल की खासियतें होती हैं, जो उन्हें भीड़ से अलग करती हैं. सूर्य राशि के आधार पर 21 मार्च से 19 अप्रैल के बीच जन्मे लोगों की मेष राशि होती है. वहीं 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच पैदा हुए लोगों की मीन राशि होती है.
तेज दिमाग, फुर्तीला बदन
ज्योतिष के अनुसार मार्च में पैदा हुए लोग बेहद तेज दिमाग वाले होते हैं और उन्हें बेवकूफ बनाना मुश्किल होता है. कह सकते हैं कि ये चीजे की तरह तेज दिमाग वाले होते हैं और शरीर भी वैसा ही फुर्तीला होता है. आमतौर पर मार्च में जन्मे लोग दुबले-छरहरे शरीर वाले होते हैं.
तेजी से लेते हैं फैसले
मार्च में पैदा हुए लोग फैसले लेने में भी तेज होते हैं. ये खासे साहसी होते हैं. जैसे ही उन्हें कोई अवसर नजर आता है, वे उसका पूरा इस्तेमाल करने में जुट जाते हैं. इसके अलावा इनमें क्रिएटिविटी भी कमाल की होती है. वे गहराई से सोचते हैं और कुछ अलग करते हैं.
भीड़ से अलग पहचान
मार्च में पैदा हुए लड़के-लड़कियों में एक और खूबी होती है कि वे खुद को भीड़ से अलग रखते हैं और अपनी अलग पहचान बनाना पसंद करते हैं. हालांकि उनकी ये खूबियां उनके दिमाग पर नहीं चढ़ती हैं, इसलिए वे विनम्र, सहज स्वभाव वाले और मिलनसार होते हैं, जो उनकी पर्सनालिटी में चार चांद लगाते हैं.
दोस्ती निभाने में अव्वल
मार्च में पैदा हुए लोग दोस्ती हो या रिश्तेदारी, निभाने में अव्वल होते हैं. लेकिन यदि कोई इनके साथ चीटिंग करे तो ये खासे नाराज हो जाते हैं. वैसे इनको धोखा देना बहुत मुश्किल होता है. ये अपनी चतुराई से सामने वाली की हर चाल भांप लेते हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अपने पार्टनर का हर कदम पर साथ देते हैं. इसलिए इन्हें ट्रस्टेबल लाइफ पार्टनर कहा जाता है. ये लोग सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भी खासे सक्रिय रहते हैं.




