Monday, March 2, 2026
IndiaTrending

सोशल मीडिया पर हुआ प्यार, नाराज था प्रेमी, विवाहित प्रेमिका को मार खुद की खुदकुशी!..

सोशल मीडिया पर हुआ प्यार, नाराज था प्रेमी, विवाहित प्रेमिका को मार खुद की खुदकुशी!..
सोशल मीडिया पर हुआ प्यार, नाराज था प्रेमी, विवाहित प्रेमिका को मार खुद की खुदकुशी!..

महाराष्ट्र में विवाहेत्तर प्रेम संबंधों के चलते एक प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या की है. उसके बाद प्रेमी ने खुदकुशी कर ली. वजह विवाहित प्रेमिका द्वारा समय न दिए जाने का कारण बताई जा रही है. विवाहित प्रेमी ने उसके घर जाकर उसकी जान ले ली. फिर खुद भी आत्मघाती कदम उठा लिया. घटना जलगांव जिले की बताई जा रही है.

पुलिस अधिकारी अन्नासाहेब घोलप ने बताया है कि प्रेमी देवानंद के मोबाइल में एक अनसेंड मैसेज मिला है. उसमें उसने लिखा था कि, “वह (अनिता) मुझे टाल रही है, दूसरे से बात करती है. मैं उसे छोड़ूंगा नहीं. मैं भी जिंदा नहीं रहूंगा”. अपनी प्रेमिका पर शक में उसने यह आखिरी संदेश टाइप किया था. लेकिन उसे क्लिक करने से पहले ही उसने खौफनाक कदम उठा लिया.

ये है पूरा मामला

अनिता जगदीश पाटिल और देवानंद सुभाष धनगर (26) के बीच पिछले 4-5 सालों से विवाहेत्तर प्रेम संबंध थे. इन दोनों की पहचान सोशल मीडिया से हुई थी जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. पिछले कुछ समय से अनिता ने देवानंद से दूरी बनाना शुरू कर दिया था. वह उसे समय नहीं दे रही थी. देवानंद को शक था कि अनिता किसी और से बात करती है. वो उसे जानबूझकर टाल रही है. इसी बात को लेकर वह काफी गुस्से में था.

शनिवार सुबह करीब 10 बजे देवानंद अपनी मोटरसाइकिल से अकुलखेड़ा पहुँचा. वह अपने साथ एक अवैध देसी कट्टा (हथियार) लेकर आया था. अनिता के घर पर दोनों के बीच तीखी बहस हुई. विवाद इतना बढ़ा कि देवानंद ने कट्टे से अनिता के सिर में गोली मार दी. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके तुरंत बाद देवानंद ने उसी हथियार से खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली.

देवानंद के मोबाइल से मिला मैसेज
पुलिस जांच के दौरान देवानंद के मोबाइल में एक मैसेज मिला जो उसने टाइप तो किया था पर भेजा नहीं था. इसमें उसने अनिता के पति जगदीश को संबोधित करते हुए अपने संबंधों की बात कबूली थी. उससे माफी मांगी थी.

मैसेज में देवानंद ने अपनी हताशा जाहिर करते हुए लिखा था कि अनिता उसे धोखा दे रही है. वह उसे छोड़ने वाला नहीं है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उसने यह भी साफ लिखा था कि वह खुद भी जिंदा नहीं रहेगा. सूचना मिलते ही उपविभागीय पुलिस अधिकारी अन्नासाहेब घोलप और उनकी टीम मौके पर पहुँची. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मोबाइल डेटा के आधार पर मामले की गहराई से जांच कर रही है.

होटल संकेत के पीछे स्थित प्लॉट क्षेत्र में हुई इस घटना से पूरा इलाका दहल गया है. चर्चा है कि यदि वह मैसेज समय पर सेंड हो जाता या किसी को भनक लग जाती, तो शायद यह हत्याकांड टल सकता था. जब यह घटना हुई, तब अनिता के पति जगदीश पाटिल काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply