Monday, March 2, 2026
BollywoodIndiaTrending

आराध्या को जन्म देने केˈ बाद फूलकर गुब्बारा हो गई थी ऐश्वर्या राय जानिए कैसे लोगों के तंज के बावजूद कम किया वजनˌ

आराध्या को जन्म देने केˈ बाद फूलकर गुब्बारा हो गई थी ऐश्वर्या राय जानिए कैसे लोगों के तंज के बावजूद कम किया वजनˌ
आराध्या को जन्म देने केˈ बाद फूलकर गुब्बारा हो गई थी ऐश्वर्या राय जानिए कैसे लोगों के तंज के बावजूद कम किया वजनˌ

मां बनने का सुख हर महिला लेना पसंद करती है। लेकिन कुछ महिलाओं की एक शिकायत रहती है कि डिलीवरी के बाद उनका वजन बहुत बढ़ जाता है। उनकी कमर फैलकर कमरा बन जाती है। ऐसे में उन्हें अपना फिगर मेंटेन करने में बड़ी दिक्कत आती है। यदि आपके साथ भी यही समस्या है तो टेंशन ना लें। आज हम आपको ऐश्वर्या राय का वजन कम करने का सीक्रेट बताने जा रहे हैं।

दरअसल ऐश्वर्या ने जब साल 2011 में आराध्या बच्चन को जन्म दिया था तब उनका वजन भी बहुत बढ़ गया था। उनके शरीर पर एक्स्ट्रा चर्बी साफ देखी जा सकती थी। आलम ये था कि लोग उन्हें इस बढ़ते वजन के चलते ट्रोल करने लगे थे। लेकिन फिर कुछ दिनों बाद ऐश्वर्या ने एकदम फिट होकर सबकी बोलती बंद कर दी थी। तो उन्होंने आखिर पोस्ट डिलीवरी अपना वजन कैसे कम किया? ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। चलिए जानते हैं।

ऐश्वर्या ने डिलीवरी के बाद ऐसे किया वजन कम

1. ऐश्वर्या अपने दिन की शुरुआत एक ग्लास गुनगुने पानी से करती थी। इस पानी में वह नींबू और शहद मिला लेती थी। इससे उन्हें अपना वजन कम करने में हेल्प तो मिलती ही थी, लेकिन साथ में उनकी स्किन में ग्लो भी आ जाता था।

2. ऐश्वर्या सुबह उठने के बाद एक घंटे के अंदर ब्रेकफास्ट कर लेती थी। इस दौरान वह ओट्स और ब्राउन ब्रेड जैसे प्रोटीन और फईबर युक्त खाद्य पदार्थ खाती थी। आपको भी ब्रेकफास्ट हेवी, लंच मीडियम और डिनर लाइट खाना चाहिए।

3. ऐश्वर्या अपनी डाइट में जितना हो सके उबली हुई सब्जियां, सलाद, फल और दाल जैसी हेल्थी चीजें शामिल करती थी। वह रोटी कभी-कभी ही खाती थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा भी था कि ‘मैं सिर्फ दाल, चावल और सब्जियों पर सर्ववाइव कर सकती हूं।’

4. ऐश्वर्या अपने डिनर में हमेशा हल्का खाना ही लेती थी। वह सोने से 4-5 घंटे पहले ही खाना खा लेती थी। इस तरह उनका खाना जल्दी हजम हो जाता था और एक्स्ट्रा चर्बी नहीं चढ़ती थी। वहीं स्नैक्स में वह ड्राई फ्रूट्स और फल खाना पसंद करती थी।

5. खान पान के अलावा वह योगा और व्यायाम जैसी चीजें भी करती थी। वह रोज 45 मिनट योगा करती थी। वहीं हफ्ते में दो से तीन बार जिम जाती थी। इसके आलवा सुबह और शाम वॉक भी करती थी। इन सभी चीजों से उनका वजन धीरे-धीरे कम हुआ और वह फिर से शैप में आ गई।

गौरतलब है कि ऐश्वर्या वर्तमान में 49 साल की है। लेकिन फिर भी उनकी खूबसूरती कम नहीं हुई है। मां बनने और उम्र के बढ़ने का असर उनके शरीर पर नहीं दिखता है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply