
दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां बादलपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत धूम मानिकपुर गांव में 12वीं कक्षा के छात्र ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. गंभीर हालत में परिजन उसे तत्काल पास के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे. लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.
जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान देवकरण पुत्र प्रवीण रावल (18 साला) के रूप में हुई है. वो दादरी स्थित एनटीपीसी स्कूल में कक्षा 12वीं का छात्र था और इस वर्ष बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहा था. परिवार में माता-पिता और एक छोटा भाई है. मृतक के दादा सेवा से रिटायर हैं और गांव में खेती करते हैं. पिता किसान होने के साथ-साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करते हैं.
मौके से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
परिजनों के मुताबिक, पिता ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम देवकरण घर की दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में चला गया. उस समय घर के अन्य सदस्य नीचे अपने-अपने काम में व्यस्त थे. कुछ देर बाद अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी. आवाज सुनते ही उसकी मां छोटा भाई ऊपर पहुंचा तो देखा कि वह खून से लथपथ फर्श पर पड़ा हुआ था और पास में पिता की लाइसेंस की पिस्टल पड़ी है. इसके बाद परिवार में अफरा तफरी मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए. घायल अवस्था में उसे तुरंत पास के नीचे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे बचाने की काफी कोशिश की. लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया. परिवार के लोगों के मन में बस यही सवाल है कि आखिर उनके बेटे ने इतना खौफनाक कम क्यों उठा लिया. हालांकि कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब इस मामले में जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि मृतक का लैपटॉप टूटा हुआ था. मोबाइल में से सारा डेटा भी डिलीट किया हुआ था. हालांकि, परिजनों ने किसी भी विवाद न होने की बात पुलिस को बताई है. थाना प्रभारी बादलपुर अमित कुमार ने बताया- मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है. टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। कमरे की तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.
पुलिस का कहना है कि फिलहाल आत्महत्या के पीछे का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है. परिजनों, दोस्तों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है. सभी एविडेंस को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है. शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधि कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर 12वीं कक्षा के छात्र ने इतना खौफनाक कम किन कारणों से उठाया?





