Wednesday, March 4, 2026
Tips

किचन से कॉकरोच की होˈ जाएगी पर्मानेंट छुट्टी बस करना होगा ये छोटा सा कामˌ

किचन से कॉकरोच की होˈ जाएगी पर्मानेंट छुट्टी बस करना होगा ये छोटा सा कामˌ
किचन से कॉकरोच की होˈ जाएगी पर्मानेंट छुट्टी बस करना होगा ये छोटा सा कामˌ

कॉकरोच किसी को पसंद नहीं होते हैं। खासकर इनका किचन में आना बहुत बेकार लगता है। यह खाने पीने के सामान में घुस जाते हैं। इनसे कई बीमारियां भी फैलती है। यह एक बार घर में हो जाएं तो इनसे निजात पाना बड़ा कठिन होता है। बाजार में इन्हें भगाने के लिए तरह-तरह के केमिकल मिलते हैं। हालांकि इनसे कॉकरोच का तो पता नहीं लेकिन घर के लोग जरूर बीमार हो जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको कॉकरोच भगाने के कुछ दमदार और कारगर घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं।

बेकिंग सोडा

एक कप बेकिंग सोडा लें। इसमें एक कप पानी, आधा कप नमक और 100 ग्राम नीम का तेल मिला दें। अब इस मिश्रण को कॉकरोच के स्थान पर छिड़क दें। इसकी महक से कॉकरोच अपने आप दूर भाग जाएंगे। इस उपाय से आप सुरक्षित तरीके से घर के सारे कॉकरोच भगा सकते हैं।

लौंग

लौंग और नीम का तेल, यह दोनों चीजें आपके घर कॉकरोच नहीं होने देंगे। आपको बस कॉकरोच वाली जगह पर नीम का तेल छिड़कना है। फिर वहां कुछ लौंग रख देनी है। इन दोनों की महक से कॉकरोच आसपास भी नहीं भटकेंगे। यदि लौंग की महक कम हो जाए तो कुछ दिनों बाद इसे बदल दे।

केरोसिन

वैसे तो केरोसिन का इस्तेमाल ईंधन के रूप में किया जाता है। लेकिन इसकी महक इतनी तीखी होती है कि यह कॉकरोच को दूर भगा देता है। आपको बस केरोसिन की कुछ बुंदे कॉकरोच वाली जगहों पर डालनी है। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा पानी मिलकर इसका स्प्रे भी कर सकते हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। बस इस बात का ध्यान रखे कि इसे छिड़कें के बाद आग इसके आसपास न हो। वरना मामला बिगड़ सकता है।

रेड वाइन

यदि आप में से कोई रेड वाइन पीने का शौकीन है तो ये उपाय आसानी से कर सकता है। आपको बस रेड वाइन की कुछ बुंदे किचन और अन्य कॉकरोच वाली जगह पर डालना है। इसकी स्मेल कॉकरोच को बिल्कुल पसंद नहीं आती है। वह आसानी से दूर चले जाएंगे। यदि आप रेड वाइन नहीं पीते तो इसे बाजार से ला सकते हैं।

अंडे के छिलके

आपको जान हैरानी होगी कि अंडे का छिलका भी कॉकरोच को भगाने में कारगर साबित होता है। कई रिसर्च ये दावा करती है कि कॉकरोच अंडे के छिलकों से डरते हैं। इन्हें आप कॉकरोच वाले स्थान पर रख सकते हैं। इन्हें देख कॉकरोच आपके घर घुसने की हिम्मत नहीं करेंगे।

तेज पत्ता

तेज पत्ता एक पॉपुलर गरम मसाला होता है। यह भी कॉकरोच भगाने में काम आता है। इसकी स्मेल बड़ी तीखी और तेज होती है। इसे कौनों में रख देने से कॉकरोच आसपास नहीं भटकते हैं। इसके अलावा आप बोरिक पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। यह दोनों उपाय घर से कॉकरोच की छुट्टी कर देंगे।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply