Sunday, March 1, 2026
IndiaTrending

बडी खबर: देश में 1 मार्च से ये सब बदल जाएगा, आपकी जेब पर लगेगा तगडा झटका, यहां देखे विस्तार से!..

बडी खबर: देश में 1 मार्च से ये सब बदल जाएगा, आपकी जेब पर लगेगा तगडा झटका, यहां देखे विस्तार से!..
बडी खबर: देश में 1 मार्च से ये सब बदल जाएगा, आपकी जेब पर लगेगा तगडा झटका, यहां देखे विस्तार से!..

1 March Rules change: 1 मार्च से रेल रिजर्वेशन से लेकर UPI ट्रांजैक्शन से जुड़े कई नियम बदल जाएंगे. LPG गैस सिलेंडर, बैंक सेविंग्स, व्हाट्सऐप, टेलीग्राम पर भी नया नियम लागू होने वाला है. इन नियमों का सीधा असर आपकी डेली लाइफ और आपकी सेविंग पर पड़ने वाला है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। 1 मार्च से रसोई से लेकर मोबाइल फोन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे.

1 मार्च से ट्रेन टिकट बुकिंग का नए नियम
1 मार्च से रेलवे की ओर से टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. पुराने ऐप से जनरल टिकट या प्लेटफॉर्म टिकट की सुविधा बंद हो जाएगी. हर दिन लाखों यात्री मोबाइल फोन से जनरल टिकट बुक करते हैं, लेकिन 1 मार्च से ये सुविधा बंद हो जाएगी. 1 मार्च से पुराना UTS ऐप बंद हो जाएगा. रेल यात्रियों को अलग-अलग ऐप के बजाए अब सारी सर्विस एक प्लेटफॉर्म पर मिलने वाली है. आप Rail One App की मदद से जनरल टिकट, प्लेटफार्म टिकट के अलावा रिजर्वेशन बर्थ, सीट बुकिंग, ट्रेन स्टेटस और लाइव लोकेशन सब जानकारी एक जगह ले सकेंगे.

1 मार्च से बैंक, UPI का नया नियम
डिजिटल पेमेंट को आसान बनाने के लिए 1 मार्च से सिक्योरिटी लेयर और मजबूत होगी. UPI के जरिए बड़े अमाउंट के ट्रांजैक्शन के लिए वैरिफिकेशन में अतिरिक्त स्टेप एड होंगे. अगर आप यूपीआई की मदद से बड़ी रकम ट्रांसफर करते हैं तो 1 मार्च से UPI PIN के अलावा बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, एक्सट्रा ऑथेंटिकेशन से गुजरना होगा. UPI पेमेंट को और सेफ बनाने के लिए ये कदम उठाए गए हैं. इसके अलावा 1 मार्च से कुछ सरकारी बैंकों ने मिनिमम बैलेंस के कैलकुलेशन का नया नियम लागू करने वाली है. 1 मार्च से Average Monthly Balance महीनेभर के औसत बैलेंस के आधार पर कैलकुलेट किया जाएगा. इस फैसले से ग्राहकों को फायदा मिलने वाला है.

1 मार्च से WhatsApp चलाने की नई शर्त
1 मार्च से व्हाट्सऐप, टेलीग्राम जैसे ऐप में भी बड़े बदलाव होने वाले हैं. मैसेजिंग ऐप्स पर नए सिम बाइंडिंग नियम लागू हो जाएगा. इस नियम के तहत WhatsApp, Telegram जैसे ऐप्स एक्टिव सिम कार्ड से लिंक होंगे. मतलब ये कि अगर आपके फोन में सिम कार्ड नहीं है या सिम कार्ड इनएक्टिव हो गया है तो 1 मार्च से उस फोन में व्हाट्सऐप, टेलीग्राम जैसे ऐप नहीं चलेंगे.

1 मार्च से गैस सिलेंडर की नई रेटलिस्ट
महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर की कीमत जारी की जाती है. तेल कंपनियां 1 मार्च को घरेलू रसोई गैस और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों का रिव्यू कर नई कीमत जारी करेगी. तेल कंपनियां सुबह 6 बजे गैस सिलेंडर की नई कीमत जारी करती है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply