Monday, March 2, 2026
IndiaTrending

70 साल के मौलाना, 26 की दुल्हन! ‘दिल दियां गल्लां’ गाते हुए रोमांटिक फोटोशूट हुआ वायरल!..

70 साल के मौलाना, 26 की दुल्हन! ‘दिल दियां गल्लां’ गाते हुए रोमांटिक फोटोशूट हुआ वायरल!..
70 साल के मौलाना, 26 की दुल्हन! ‘दिल दियां गल्लां’ गाते हुए रोमांटिक फोटोशूट हुआ वायरल!..

Pakistani Cleric Marries 26 Year Old Viral: पाकिस्तान के रावलपिंडी से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. वीडियो को देखकर लोग इसे अनोखा फोटोशूट बता रहे हैं. 70 साल के मशहूर मौलाना हकीम साहब ने खुद से 44 साल छोटी यानी महज 26 साल की युवती से निकाह किया है. लेकिन चर्चा निकाह की कम और उनके ‘फिल्मी’ फोटोशूट की ज्यादा हो रही है.

वायरल क्लिप में मौलाना साहब अपनी नई नवेली दुल्हन की गोद में सिर रखकर पोज देते नजर आ रहे हैं. बैकग्राउंड में सलमान खान की फिल्म का गाना ‘दिल दियां गल्लां’ बज रहा है, जिसे दुल्हन गुनगुना रही है और हकीम साहब भी सुर में सुर मिला रहे हैं.

फोटोग्राफर ने लूटी महफिल
इस फोटोशूट में सिर्फ दूल्हा-दुल्हन ही नहीं, बल्कि फोटोग्राफर भी चर्चा में है. परफेक्ट शॉट लेने के चक्कर में फोटोग्राफर जमीन पर लेट-लेटकर एंगल सेट कर रहा है, जिसे देखकर नेटिजन्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. जैसे ही यह वीडियो एक्स (ट्विटर) पर शेयर हुआ, मीम्स और कमेंट्स की झड़ी लग गई. एक यूजर ने लिखा, “फोटोज आने से पहले कहीं चाचा को ऊपर से बुलावा न आ जाए!” दूसरे ने मजाक में कहा, “ये तो मेरे अब्बा की उम्र के हैं, आखिर क्या सोचकर शादी की?”

क्या यह सच है?
जब लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ, तो उन्होंने AI टूल (Grok) का सहारा लिया, जिसने पुष्टि की कि यह घटना रावलपिंडी की ही है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद ‘डेली पाकिस्तान’ ने अपनी वेबसाइट से यह क्लिप हटा दी है, लेकिन तब तक चाचा और उनकी बेगम पूरी दुनिया में वायरल हो चुके थे. एक यूजर ने दावा करते हुए वीडियो के कैप्शन में लिखा, “तीन पत्नियां, 19 बच्चे…फिर किया 26 साल की युवती से निकाह. पाकिस्तान के रावलपिंडी में एक 65 वर्षीय हकीम द्वारा 26 वर्षीय युवती से निकाह किए जाने की खबर चर्चा में है. बताया जा रहा है कि हकीम पहले से विवाहित हैं और उनका बड़ा परिवार है. इस निकाह के बाद इलाके में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ लोग इसे निजी फैसला बता रहे हैं, तो कुछ सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा कर रहे हैं.”

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply