Monday, March 2, 2026
BusinessIndiaTrending

बैंक में जमा आपका पैसा कितना सेफ? इस देश में स्कैमर्स ने सरकारी तिजोरी में लगाई सेंध, उड़ा दी 12 लाख खातों की जानकारी!!..

बैंक में जमा आपका पैसा कितना सेफ? इस देश में स्कैमर्स ने सरकारी तिजोरी में लगाई सेंध, उड़ा दी 12 लाख खातों की जानकारी!!..
बैंक में जमा आपका पैसा कितना सेफ? इस देश में स्कैमर्स ने सरकारी तिजोरी में लगाई सेंध, उड़ा दी 12 लाख खातों की जानकारी!!..

French Government Data Breach: डिजिटल वर्ल्ड में इस समय एक खबर से भूकंप आ गया है. इसके बाद पूरी दुनिया के बैंकिंग सिस्टम की नींद उड़ गई है. यह खबर पेरिस से आई है, लेकिन इसने पूरी दुनिया में तहलका मचा रखा है. इस खबर ने साइबर सिक्योरिटी के बड़े-बड़े दावों की पोल खोल दी है. फ्रांस के सरकारी डेटाबेस FICOBA (National Database of Bank Accounts) में एक शातिर हैकर ने न सिर्फ सेंध लगाई, बल्कि देश के करीब 12 लाख लोगों के बैंक खातों का पूरा कच्चा-चिट्ठा भी चुरा लिया है.

क्या है यह मामला?
आपको बता दें कि फ्रांस की सरकार एक खास डेटाबेस मेंटेन करती है, जिसमें देश के हर एक नागरिक के बैंक खाते की जानकारी रहती है. फ्रांस में इसे FICOBA कहा जाता है. एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, एक अज्ञात स्कैमर ने इस किले जैसे सुरक्षित माने जाने वाले सिस्टम को हैक कर लिया. हैकर ने 1.2 मिलियन रिकॉर्ड्स पर हाथ साफ कर दिया है. इस चोरी किए गए डेटा में खाताधारकों के नाम, जन्मतिथि, बैंक का नाम, खाता संख्या और उनके पते जैसी बेहद संवेदनशील जानकारियां शामिल हैं. यह खबर सामने आते ही फ्रांस की सरकारी एजेंसियों में हड़कंप मच गया है.

हैकर ने मचाई तबाही, डार्क वेब पर मंडराया खतरा!
खबर तो यहां तक है कि इस डेटा को अब डार्क वेब पर बेचा जा सकता है. साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब इस तरह का डेटा लीक होता है, तो उसका इस्तेमाल फिशिंग और आइडेंटिटी थेफ्ट के लिए किया जाता है. इसका मतलब है कि हैकर अब इन 12 लाख लोगों के नाम पर लोन ले सकते हैं, उनके खातों से पैसे उड़ा सकते हैं या उन्हें ब्लैकमेल कर सकते हैं.

कैसे हुई इतनी बड़ी चूक?
फ्रांस की सरकार ने अभी तक आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया है कि हैकर ने इतने सिक्योर सिस्टम में कैसे सेंध लगा ली. लेकिन शुरुआती जांच में पता चलता है कि शायद किसी थर्ड पार्टी वेंडर या सरकारी कर्मचारी के क्रेडेंशियल्स का गलत इस्तेमाल हुआ है. यह घटना बताती है कि चाहे सरकार कितनी भी बड़ी क्यों न हो, एक छोटी सी लापरवाही लाखों लोगों को सड़क पर ला सकती है.

भारत के लिए भी बड़ी चेतावनी
फ्रांस में हुई यह हैकिंग भारत जैसे उन देशों के लिए एक बड़ा सबक है, जहां करोड़ों लोगों का डेटा डिजिटल रूप से स्टोर है. अगर फ्रांस जैसे विकसित देश का सरकारी डेटाबेस सुरक्षित नहीं है, तो हमें भी अपनी सुरक्षा को लेकर और ज्यादा सतर्क होने की जरूरत है.

आप कैसे रह सकते हैं सिक्योर?
अगर आप ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं और कभी इस तरह की घटना आपके साथ होती है, तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन कर खतरे को कम कर सकते हैं.
स्टेप 1. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। सबसे पहले आपको अपने बैंकिंग ऐप्स और ईमेल आईडी का पासवर्ड बदलना होगा.
स्टेप 2. अपने हर अकाउंट पर टू-स्टेप वेरिफिकेशन हमेशा ऑन रखें.
स्टेप 3. व्हाट्सएप या ईमेल पर आए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, यह आपको हैक करने का जाल हो सकता है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply