Friday, February 27, 2026
IndiaTrending

होटल में पावर पिल्स ले प्रेमिका पर पिल पडा दूल्हे का बाप, सारा होटल हो गया इक्कठा!..

होटल में पावर पिल्स ले प्रेमिका पर पिल पडा दूल्हे का बाप, सारा होटल हो गया इक्कठा!..
होटल में पावर पिल्स ले प्रेमिका पर पिल पडा दूल्हे का बाप, सारा होटल हो गया इक्कठा!..

Gurugram hotel death case:दिल्ली से सटे गुरुग्राम शहर के बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल में गर्लफ्रेंड के साथ ठहरे 56 वर्षीय व्यक्ति की बुधवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस को घटनास्थल से शक्तिवर्धक दवाइयों के कुछ खाली रैपर मिले थे। ऐसे में दवाओं के ओवरडोज से मौत होने का अंदेशा जताया जा रहा है। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है।

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक होटल के कमरे के भीतर 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत का राज खुल गया है। बस स्टैंड के पास अपनी प्रेमिका के साथ ठहरे इस शख्स की जान हार्ट अटैक से गई है। पुलिस को मौके से मिली शक्तिवर्धक दवाइयों के खाली रैपरों ने साफ कर दिया है कि जोश का ओवरडोज दिल बर्दाश्त नहीं कर सका। 12 मार्च को जिस घर में शहनाई बजनी थी, वहां अब मातम का सन्नाटा है।

व्यक्ति को अचानक से सीने में तेज दर्द उठा
पुलिस के मुताबिक, मृतक व्यक्ति हरियाणा में सोहना के पास एक गांव का रहने वाला था, जो एक लॉजिस्टिक्स कंपनी में ड्राइवर का काम करता था। बुधवार को वह अपने स्कूल की एक महिला दोस्त के साथ गुरुग्राम बस स्टैंड के पास एक होटल में ठहरा हुआ था। महिला के बयान के अनुसार, कमरे में उस व्यक्ति को अचानक से सीने में तेज दर्द उठा। महिला ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और पुलिस को भी इस बारे में सूचित किया। उसे पास के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।

मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है
मृतक व्यक्ति के शव का गुरुवार को पोस्टमॉर्टम किया गया। डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमॉर्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। हालांकि, कमरे से मिले दवाइयों के रैपर इस ओर इशारा कर रहे हैं कि व्यक्ति ने बिना डॉक्टरी सलाह के शक्तिवर्धक दवाओं का सेवन किया था, जिसका असर उनके दिल पर पड़ा होने का अंदेशा है।

बेटे की शादी होने वाली थी
जिस घर में मंगल गीत गाए जा रहे थे वहां अब चीख-पुकार मची है। 12 मार्च को बेटे के सिर पर सेहरा बांधने का सपना संजोए एक पिता की लाश जब होटल के कमरे से निकली तो खुशियां मातम में बदल गईं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। होटल में गर्लफ्रेंड के साथ ठहरे 56 वर्षीय व्यक्ति की पावर पिल्स के ओवरडोज और हार्ट अटैक से मौत ने पूरे परिवार को उजाड़ दिया है। गुरुवार को जब पुलिस ने शव सौंपा तो कोहराम मच गया।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply