Friday, February 27, 2026
Politics

Pakistan के रक्षा मंत्री Khawaja Asif का बड़ा ऐलान, Afghanistan से अब 'खुली जंग' की स्थिति

Pakistan के रक्षा मंत्री Khawaja Asif का बड़ा ऐलान, Afghanistan से अब 'खुली जंग' की स्थिति

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने कहा कि ‘‘हमारे देश का धैर्य अब जवाब दे चुका है’’ और अब अफगानिस्तान के खिलाफ ‘‘खुली जंग’’ की स्थिति बन गई है।
उनका यह बयान अफगानिस्तान की ओर से सीमा पार हमले के बाद दोनों देशों की जवाबी कार्रवाई के उपरांत आया है।

रक्षा मंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘पाकिस्तान को आशा थी कि नाटो (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) बलों की वापसी के बाद अफगानिस्तान में शांति कायम होगी और तालिबान अफगानिस्तान की जनता की भलाई तथा क्षेत्र में स्थिरता पर ध्यान देगा…।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमारा धैर्य अब जवाब दे चुका है। अब हमारे बीच खुली जंग की स्थिति है।’’

पड़ोसी देशों के बीच तेज हुए हमलों से कतर की मध्यस्थता में हुआ संघर्षविराम कमजोर पड़ता दिख रहा है। हालांकि, पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने अपने बयान में संघर्षविराम का कोई उल्लेख नहीं किया।

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।
me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply