Friday, February 27, 2026
CrimeIndiaTrending

स्कूल में बच्चे बन गए जानवर! छोटे बच्चे की आँखें फोड़ दीं, जूता रगड़कर कर डाली हैवानियत

स्कूल में बच्चे बन गए जानवर! छोटे बच्चे की आँखें फोड़ दीं, जूता रगड़कर कर डाली हैवानियत
स्कूल में बच्चे बन गए जानवर! छोटे बच्चे की आँखें फोड़ दीं, जूता रगड़कर कर डाली हैवानियत

School: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां दो छात्रों ने मिलकर एक छात्र की इतनी पिटाई कि उसकी आंखों की रोशनी चली गई है. दरअसल, कक्षा 5 के एक छात्र को उसकी ही कक्षा के दूसरे सेक्शन के छात्र के साथ मिलकर बच्चे की इतनी पिटाई की है उसे दिखना ही बंद हो गया है. यह पूरी घटना स्कूल के अंदर ही हुई. इसके बावजूद अभी तक स्कूल (School) मैनजमेंट ने कोई कार्यवाही नहीं की है. पीड़ित बच्चे की मां ने आरोप लगाया है कि उनके बच्चे को जमीन पर गिराकर मुंह पर जूता रगड़ा गया. चलिए तो आगे जानते हैं क्या है पूरा मामला.

दो बच्चों ने मिलकर छोटे बच्चे को पिटा

दरअसल, पूरा मामला लखनऊ के कैंट इलाके स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल-3 (School) का है. यहां पर 21 जनवरी दोपहर करीब 12:30 बजे लंच टाइम के वक्त कक्षा 5(A) के एक छात्र को कक्षा 5(E) के छात्र ने, कक्षा 3(C) के एक अन्य छात्र के साथ मिलकर बुरी तरह पिटाई की. इस घटना में बच्चा बुरी तरह जख्मी हो गया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उसे आनन-फानन में कमांड अस्पताल ले जाया गया.

लेकिन तब तक बच्चे की आंख की रोशनी जा चुकी थी. डॉक्टर्स ने बताया कि बाएं आंख की रोशनी चली गई है. यानी की पीड़ित बच्चा अब एक आंख से ही देख पाएगा. वहीं, बच्चे ने रोते हुए मां को सारी कहानी सुनाई. कैसे उन लड़कों ने उसे जमीन पर गिरकार मुंह पर जूता रगड़ा.

मां ने दर्ज करवाई शिकायत

पीड़ित की मां का आरोप है कि स्कूल प्रशासन (School) ने मामले में कोई कार्यवाही नहीं की. अब तक 10 दिन बीच चुके हैं. इसके बावजूद मैनेजमेंट ने कोई आरोपी बच्चों के खिलाफ ठोस कदम नहीं उठाया है. वहीं, मां ने लखनऊ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है. उन्होंने लिखित शिकायत में बताया है कि नाबालिग छात्रों के साथ-साथ स्कूल प्रशासन और स्टाफ भी इस दुर्घटना का जिम्मेदार है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply