Thursday, February 26, 2026
Crime

‘ससुर जी माफ कर दो…’, माफी मांगकर ससुराल में ली एंट्री, फिर खेल कर गया दामाद, सदमे में पत्नी!

‘ससुर जी माफ कर दो…’, माफी मांगकर ससुराल में ली एंट्री, फिर खेल कर गया दामाद, सदमे में पत्नी!
‘ससुर जी माफ कर दो…’, माफी मांगकर ससुराल में ली एंट्री, फिर खेल कर गया दामाद, सदमे में पत्नी!

कहते हैं कि दामाद घर का मान होता है, लेकिन नहटौर के मोहल्ला कैपतला में एक दामाद ने इस रिश्ते को कलंकित कर दिया. यह कहानी एक ऐसे शातिर दामाद की है जिसने पहले अपनी गलतियों के लिए आंसू बहाकर ससुराल में एंट्री ली. फिर मौका पाते ही अपनी मूक-बधिर पत्नी और सास-ससुर को जहर के समान नशीला पदार्थ देकर करोड़ों की संपत्ति बटोर ले गया.

आरोपी दामाद नवीन, जिसे ससुर संतोष वर्मा ने अपनी इकलौती मूक-बधिर बेटी का सहारा समझकर घर में जगह दी थी, असल में एक शातिर अपराधी की तरह अपनी योजना बना रहा था. नशे की लत के कारण उसे करीब दो महीने पहले घर से निकाल दिया गया था. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। लेकिन नवीन जानता था कि घर में संपत्ति कहां रखी है. उसने माफी को अपना हथियार बनाया. आठ दिन पहले वह गिड़गिड़ाते हुए वापस आया और ससुर के दिल में अपने लिए जगह बना ली. उसे घर में पनाह मिली, लेकिन उसने इसी पनाह का फायदा उठाकर पूरे परिवार की पीठ में खंजर घोंप दिया.

नशे की डोज और करोड़ों की डकैती

25 फरवरी, बुधवार की रात नवीन के लिए कोई पछतावे की रात नहीं, बल्कि लूट को अंजाम देने की रात थी.उसने खाने या पीने की चीज में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर अपने सास-ससुर और अपनी दिव्यांग पत्नी को खिला दिया. जब पूरा परिवार बेसुध होकर मौत जैसी नींद में सो गया, तब इस लुटेरे दामाद ने घर की तिजोरियों को खंगालना शुरू किया.

वो अपने साथ आधा किलो सोना (जिसमें कंगन, चेन और 26 अंगूठियां शामिल थीं) और 40 किलो चांदी समेट ले गया. संतोष वर्मा के अनुसार, इस चोरी की कुल कीमत लगभग दो करोड़ रुपये के आसपास है. सुबह जब परिवार होश में आया, तो नवीन गायब था और घर का कोना-कोना खाली हो चुका था.

फरार हो गया है कलयुगी दामाद

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल नवीन फरार है, लेकिन पुलिस की टीमें उसकी तलाश में दबिश दे रही हैं. वहीं, नवीन की पत्नी सदमे में है. उसे यकीन ही नहीं हो रहा कि जिस पति ने उसके साथ 7 जन्मों तक साथ रहने का वचन दिया था, वही उसके साथ ऐसा कुछ कर जाएगा.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply