Thursday, February 26, 2026
CricketIndiaTrending

जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में बदलेगी भारत की ओपनिंग जोड़ी, अभिषेक-ईशान नही ये 2 खिलाड़ी करेंगे पारी की शुरुआत

जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में बदलेगी भारत की ओपनिंग जोड़ी, अभिषेक-ईशान नही ये 2 खिलाड़ी करेंगे पारी की शुरुआत
जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में बदलेगी भारत की ओपनिंग जोड़ी, अभिषेक-ईशान नही ये 2 खिलाड़ी करेंगे पारी की शुरुआत

Team India opening pair IND vs ZIM: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में आज भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच महामुकाबला होना है. भारत और जिम्बाब्वे दोनों के लिए ये मैच करो या मरो वाला मैच है. इस मैच में जो भी टीम हारेगी वो आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो जाएगी. वहीं भारतीय टीम (Team India) को साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज (SA vs WI) के बीच मैच पर भी नजर रखनी होगी.

भारत का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट से पहले काफी बेहतर रहा था, लेकिन उसके बाद टीम इंडिया (Team India) का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. भारतीय टीम का प्रदर्शन खासकर बल्लेबाजी में बेहद खराब रहा है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ऐसे में टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी में इस मैच में बदलाव होने की सम्भावना है.

जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में बदलेगी Team India की ओपनिंग जोड़ी

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में अब तक 1 मैच को छोड़कर बाकि के मैचों में अभिषेक शर्मा और ईशान किशन (Abhishek Sharma and Ishan Kishan) ही पारी की शुरुआत करते नजर आए हैं. अभिषेक शर्मा, हर मैच में फ्लॉप रहे हैं. अभिषेक शर्मा पहले 3 मैचों में खाता तक नही खोल सके थे, वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने 15 रन बनाए.

हालांकि अब रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय टीम (Team India) की ओपनिंग जोड़ी आज जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले मैच के लिए बदल सकती है. रिपोर्ट्स के अनुसार इस मैच में अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन पारी की शुरुआत कर सकते हैं, वहीं ईशान किशन को नंबर 3 पर मौका दिया जा सकता है. ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में नंबर 3 पर बेहद शानदार प्रदर्शन किया था. वहीं तिलक वर्मा इस पुरे विश्व कप में संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं.

ऑफ स्पिनर के सामने संघर्ष कर रही है Team India

पाकिस्तान ने इस टी20 विश्व कप में सलमान अली आगा की ऑफ स्पिन के साथ शुरुआत किया और पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा चलते बने, इसके बाद से सभी टीमों ने इसे अपनाया. भारत को ऑफ स्पिनरों के सामने संघर्ष करना पड़ रहा है. इसके बाद नीदरलैंड ने आर्यन दत्त को 4 ओवर कराकर भारत को रन बनाने से रोका, उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों को रन नही बनाने दिया.

इसके बाद साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने भारत के सामने ओवर की शुरुआत की और ईशान किशन को पवेलियन भेजा. इसके साथ ही अभिषेक शर्मा भी रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे, उन्होंने 15 रन जरुर बनाए, लेकिन काफी दबाव में दिखे. ऐसे में भारतीय टीम अब ओपनिंग में एक बाएं और एक दाएं हाथ के बल्लेबाज के साथ उतर सकती है.

ALSO  READ:

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply