
PM Modi 100 million Instagram followers: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया की दुनिया में नया इतिहास रच दिया है.इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ (100 मिलियन) फॉलोअर्स पार करने वाले वह दुनिया के पहले नेता बन गए हैं. पीएम मोदी ने अमेरिका, यूरोप और एशिया के कई बड़े नेताओं को पीछे छोड़ दिया है. जानें पूरी खबर.
दुनिया के नेताओं से कितने आगे PM मोदी?
इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में प्रधानमंत्री मोदी अपने प्रतिद्वंद्वी नेताओं से काफी आगे निकल चुके हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीब 43.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जो मोदी के मुकाबले आधे से भी कम हैं. वहीं इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के लगभग 15 मिलियन, ब्राजील के राष्ट्रपति के 14.4 मिलियन, तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन के 11.6 मिलियन और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई के 6.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं. दिलचस्प बात यह है कि इन सभी नेताओं के फॉलोअर्स को जोड़ दिया जाए, तब भी यह संख्या मोदी के व्यक्तिगत फॉलोअर्स से कम ही है.
भारत में भी सबसे आगे
पीएम मोदी की सोशल मीडिया लोकप्रियता सिर्फ दुनिया में ही नहीं देश के भीतर भी प्रधानमंत्री मोदी सोशल मीडिया पर बाकी नेताओं से काफी आगे हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीब 16.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के लगभग 12.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं. इससे साफ है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मोदी की पकड़ बाकी भारतीय नेताओं की तुलना में कहीं ज्यादा मजबूत है.
लोकप्रियता रेटिंग में भी नंबर-1
सिर्फ सोशल मीडिया ही नहीं, बल्कि वैश्विक लोकप्रियता सर्वे में भी प्रधानमंत्री मोदी शीर्ष पर बने हुए हैं. Statista के दिसंबर 2025 के आंकड़ों के मुताबिक मोदी की अप्रूवल रेटिंग 70% रही, जो दुनिया के नेताओं में सबसे ज्यादा थी. वहीं अमेरिका की बिजनेस इंटेलिजेंस कंपनी Morning Consult की फरवरी 2026 की रिपोर्ट में भी मोदी 67% अप्रूवल रेटिंग के साथ पहले स्थान पर रहे. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। रिपोर्ट बताती है कि डिजिटल कनेक्ट और जनता से सीधे संवाद की रणनीति ने उनकी लोकप्रियता को लगातार बढ़ाया है.
सोशल मीडिया क्यों बना पीएम मोदी की ताकत?
विशेषज्ञों का मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी सोशल मीडिया का इस्तेमाल सिर्फ प्रचार के लिए नहीं बल्कि संवाद के माध्यम के रूप में करते हैं. त्योहारों की शुभकामनाएं, विदेशी दौरों की झलक, युवाओं और स्टार्टअप्स से जुड़ी बातें इन सबने उन्हें डिजिटल दुनिया में बेहद लोकप्रिय बनाया है.



