Thursday, February 26, 2026
Politics

कश्मीर का बजट पाकिस्तान को IMF से मिले बेलऑउट पैकेज से ज्यादा!..

कश्मीर का बजट पाकिस्तान को IMF से मिले बेलऑउट पैकेज से ज्यादा!..
कश्मीर का बजट पाकिस्तान को IMF से मिले बेलऑउट पैकेज से ज्यादा!..

न्यूयॉर्क: भारत ने यूनाइटेड नेशंस में पाकिस्तान की खटिया खड़ी कर दी है। भारतीय डिप्लोमेट अनुपमा सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान को IMF से जितना बेलऑउट पैकेज मिला हुआ है, जम्मू-कश्मीर का बजट उससे ज्यादा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) की बैठक दौरान भारतीय दूत ने पाकिस्तान को कश्मीर पर दिए गये बयान के लिए जमकर सुनाया है। भारतीय दूत ने कहा कि अगर पाकिस्तान को लगता है कि “चिनाब रेल ब्रिज नकली है तो पाकिस्तान जरूर लाला लैंड में रह रहा होगा। इसी दौरान उन्होंने कहा कि J&K का डेवलपमेंट बजट पाकिस्तान के हालिया IMF बेलआउट से दोगुने से भी ज्यादा है।

भारतीय डिप्लोमेट अनुपमा सिंह ने कहा कि “भारत, पाकिस्तान और OIC की तरह से कही गई बातों के जवाब में अपने ‘जवाब देने के अधिकार का इस्तेमाल कर रहा है।’” उन्होंने आगे कहा कि “ओआईसी पाकिस्तान के प्रोपेगेंडा को आगे बढ़ाने के लिए एक टूल की तरह काम कर रहा है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पाकिस्तान एक बार फिर भारत के आंतरिक मामलों पर झूठे और निराधार आरोप लगाने के लिए इस परिषद का दुरुपयोग कर रहा है।”

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply