Thursday, February 26, 2026
CrimeIndiaTrending

मंगेतर के साथ निकली थी लॉन्ग ड्राइव पर, 7 दरिंदों ने कार से खींचकर बाहर निकाला, गैंगरेप करके.. असम में सनसनीखेज वारदात!

मंगेतर के साथ निकली थी लॉन्ग ड्राइव पर, 7 दरिंदों ने कार से खींचकर बाहर निकाला, गैंगरेप करके.. असम में सनसनीखेज वारदात!
मंगेतर के साथ निकली थी लॉन्ग ड्राइव पर, 7 दरिंदों ने कार से खींचकर बाहर निकाला, गैंगरेप करके.. असम में सनसनीखेज वारदात!

असम के सिलचर से मानवता को शर्मसार करने वाली एक जघन्य वारदात सामने आई है. यहां के रामनगर बाईपास रोड पर एक 28 वर्षीय युवती के साथ उसके मंगेतर के सामने ही सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। बाद में उससे 10 हजार रुपये भी वसूले. इस दरिंदगी ने न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है.

घटना 19 फरवरी की रात की है. मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने होने वाले पति (मंगेतर) के साथ कार में लॉन्ग ड्राइव पर निकली थी. जब वो सिलचर के रामनगर बाईपास के पास पहुंचे, तभी बदमाशों के एक समूह ने उन्हें घेर लिया.

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि लगभग सात लोगों ने उनकी कार को रोका और उसे जबरन बाहर खींच लिया. बदमाशों ने चाकू की नोक पर उसके मंगेतर को बंधक बना लिया और युवती के साथ गैंगरेप किया. हैवानियत यहीं नहीं रुकी, आरोपियों ने उनसे पैसे की भी उगाही की. खबरों के अनुसार, बदमाशों ने डरा-धमकाकर पीड़िता से 10,000 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवाए. उनसे पास जो पैसे थे, वो भी रख लिए. यानि कुल मिलाकर आरोपियों ने उनसे 20 हजार रुपये लूटे.

पुलिस ने एक मुख्य आरोपी को अरेस्ट किया

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है. मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता के बयान दर्ज किए जा चुके हैं. इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है. इस घटना के बाद सिलचर सहित पूरे असम में गुस्से की लहर है. सोशल मीडिया पर हजारों लोग आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग कर रहे हैं.

सांसद सहित कई नेताओं ने घटना की निंदा की

राजनीतिक गलियारों में भी इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव सहित कई प्रमुख नेताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और गृह विभाग से आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply