Wednesday, February 25, 2026
Crime

‘पति की मौत के बाद बिगड़ी नीयत’, बाथरूम में नहा रही थी बहू तभी ससुर ने…. यूपी से आया शर्मसार करने वाला मामला

‘पति की मौत के बाद बिगड़ी नीयत’, बाथरूम में नहा रही थी बहू तभी ससुर ने…. यूपी से आया शर्मसार करने वाला मामला

‘पति की मौत के बाद बिगड़ी नीयत’, बाथरूम में नहा रही थी बहू तभी ससुर ने…. यूपी से आया शर्मसार करने वाला मामला

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक ससुर ने अपनी विधवा बहू के साथ शर्मनाक हरकत की। उसने ननद और भतीजे के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। बहू की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। इस बीच इस घटना से इलाके में काफी चर्चा है और लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।

यह घटना गोरखपुर के गुलरिहा थाना इलाके में हुई। विधवा बहू ने अपने ससुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया जिससे सब हैरान हैं। पीड़िता का आरोप है कि जब तक उसके पति जिंदा थे तब तक सब ठीक था, लेकिन उनकी मौत के बाद उसके ससुर का रवैया उसके प्रति बदल गया। उसकी नीयत लगातार बिगड़ती गई। वह जानबूझकर उसके सामने गंदी हरकतें करता था।

ससुर समेत 5 पर केस दर्ज

ससुर के व्यवहार में यह बदलाव बहू को भी दिखने लगा। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उसका आरोप है कि एक दिन जब वह बाथरूम में नहा रही थी तो उसने उसका हाथ पकड़ लिया और उसे खींचकर ले जाने लगा। जब उसने विरोध किया तो घरवाले उसे ही दोषी ठहराने लगे। घरवालों ने महिला को पीटना भी शुरू कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर गुलरिहा पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

साल 2018 में हुई पति की मौत

गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव की इस महिला का कहना है कि 2018 में एक सड़क दुर्घटना में उसके पति की मौत हो गई थी। इसके कुछ समय बाद ही उसका ससुर उस पर गंदी नज़र डालने लगा। उसकी हरकतें और भी अश्लील होती गईं। एक दिन पीड़िता बाथरूम में नहा रही थी और बच्चे सो रहे थे।

पीड़िता को ही ठहराया दोषी

मौका पाकर ससुर ने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया। बहू का कहना है कि जैसे ही उसने दरवाजा खोला, उसने उसका हाथ पकड़ लिया और उसे अपनी ओर खींच लिया। वह किसी तरह वहां से भाग निकली। फिर उसने पड़ोसियों और अपने ननदोई को बुलाया। बहू का आरोप है कि जब उसने अपने घरवालों को सच्चाई बताई तो तीनों ननद, उसका भतीजा और ससुर उसे ही दोषी ठहराते हुए धमकाने और पीटने लगे।

घटना पर क्या बोली पुलिस?

इस बारे में पूछे जाने पर गोरखपुर के गुलरिहा थाने के इंचार्ज ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस की जांच में क्या कुछ खुलासा होता है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply