गोरखपुर एम्स में नागालैंड की रहने वाली महिला डॉक्टर के साथ 22 फरवरी को जो भी हुआ उसको वे कभी नहीं भुला पाएंगी. नागालैंड की इस महिला डॉक्टर के साथ 3 मनचलो ने बीच सड़क छेड़खानी, महिला डॉक्टर का 1.5 किलोमीटर तक पीछा किया.

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर अक्सर सीएम योगी आदित्यनाथ सख्त रहते हैं. लड़कियों की सुरक्षा को लेकर सीएम योगी खुले मंच से कई बार बोल चुके हैं कि जो मनचला लड़कियों के साथ छेड़छाड़ या दंगी हरकत करेगा, अगले ही चौराहे पर उसका यमराज इंतजार करेगा. इन सबके बावजूद अब यूपी को शर्मसार कर दिया है खुद सीएम योगी का गढ़ कहे जाने वाले गोरखपुर की एक दिल दहला देने वाली घटना ने.
गोरखपुर एम्स में नागालैंड की रहने वाली महिला डॉक्टर के साथ 22 फरवरी को जो भी हुआ उसको वे कभी नहीं भुला पाएंगी. नागालैंड की इस महिला डॉक्टर के साथ 3 मनचलो ने बीच सड़क छेड़खानी, महिला डॉक्टर का 1.5 किलोमीटर तक पीछा किया. एक मनचले ने टी-शर्ट उतारकर बैड डच करते हुए गालियां दी. इस घटना ने अब पूरे गोरखपुर को शर्मसार करके रख दिया है.
इन 5 पॉइंट्स में समझें पूरा मामला…..
1. नागालैंड की महिला डॉक्टर रात 8 बजे ओरियन माल से गोरखपुर एम्स के लिए निकलती है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। रास्ते में खड़े 3 युवक डॉक्टर पर कमेंट करने के साथ उनका पीछा करना शुरू कर देते हैं.
2. करीब डेढ़ किलोमीटर तक आरोपियों ने महिला डॉक्टर के साथ बदतमीजी की. लोग ये सब देकते रहे लेकिन कोई कुछ नहीं बोला.
3. जैसे-तैसे महिला डॉक्टर एम्स पहुंची और चिल्लाई. गार्ड को जब पता चला तो उसने तीनों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे भाग गए.
4. महिला डॉक्टर इतना डर गई थी कि उनका कहना है वे 15 मिनट अपनी जिंदगी में कभी नहीं भूल पाएंगी. महिला डॉक्टर ने इसकी शिकायत नॉर्थ ईस्ट फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया रेजिडेंस डिक्टर्स से भी की है.
5. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 में से 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल एक की तलाश जारी है. घटना को मेघायल के सीएम कॉनराड संगमा ने काफी शर्मनाक बताया है और सीएम योगी और यूपी सरकार से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.





