Wednesday, February 25, 2026
Politics

Epstein विवाद में बड़ा खुलासा, Bill Gates ने रूसी महिलाओं से रिश्ते की बात भी कबूली

Epstein विवाद में बड़ा खुलासा, Bill Gates ने रूसी महिलाओं से रिश्ते की बात भी कबूली
माइक्रोसॉफ्ट के को फाउंडर बिल गेट्स ने जेफरी एपस्टीन के साथ अपने पिछले रिश्तों को लेकर गेट्स फाउंडेशन के कर्मचारियों से माफी मांगी है। हाल ही में जारी हुए ‘एपस्टीन फाइल्स’ के दस्तावेजों के बाद यह विवाद फिर से गहरा गया था। इसी वजह से, गेट्स ने भारत में होने के बावजूद दिल्ली के भारत मंडपम में हुए ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ से भी अपना नाम वापस ले लिया था।
एक आंतरिक मीटिंग के दौरान गेट्स ने स्वीकार किया कि एपस्टीन के साथ समय बिताना और फाउंडेशन के अधिकारियों को उससे मिलवाना उनकी एक बहुत बड़ी गलती थी। उन्होंने उन सभी लोगों से माफी मांगी जो उनकी इस गलती की वजह से प्रभावित हुए हैं।
 

रिपोर्ट्स के अनुसार, गेट्स ने रूसी महिलाओं के साथ अपने दो पुराने रिश्तों की बात भी मानी, जिनका जिक्र इन फाइल्स में था। हालांकि, उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उनका एपस्टीन के गलत कामों या उसकी पीड़ितों से कोई लेना-देना नहीं था। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा, ‘मैंने कुछ भी गैर-कानूनी नहीं किया और न ही कुछ गलत होते देखा।’
इससे पहले, विवाद को बढ़ता देख गेट्स फाउंडेशन ने इंडिया एआई समिट से हटने का फैसला लिया था, ताकि समिट के मुख्य एजेंडे पर कोई असर न पड़े। फाउंडेशन ने यह भी स्पष्ट किया है कि उन्होंने एपस्टीन को कभी कोई भुगतान नहीं किया और न ही उसे काम पर रखा था।
me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply