Wednesday, February 25, 2026
CrimeIndiaTrending

यासिर-बिलाल से कराया हिंदू लड़कियों का रेप फिर कहा कुबूल करो इस्लाम.. होश उड़ा देंगे अमरीन-अफरीन के कांड

यासिर-बिलाल से कराया हिंदू लड़कियों का रेप फिर कहा कुबूल करो इस्लाम..  होश उड़ा देंगे अमरीन-अफरीन के कांड

Bhopal News: मध्य प्रदेश के भोपाल में कथित धर्म परिवर्तन और सेक्स रैकेट से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने दो बहनों अमरीन और अफरीन को उनके साथी चंदन यादव के साथ गिरफ्तार किया है।

यासिर-बिलाल से कराया हिंदू लड़कियों का रेप फिर कहा कुबूल करो इस्लाम..  होश उड़ा देंगे अमरीन-अफरीन के कांड

MP Crime News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कथित धर्म परिवर्तन और सेक्स रैकेट से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने दो बहनों अमरीन और फरीन को उनके साथी चंदन यादव के साथ गिरफ्तार किया है। इसके बाद ऐसा खुलासा हुआ है जो होश उड़ाने वाला है।

यह मामला तब सामने आया जब 21 और 32 साल की दो महिलाओं ने रविवार रात बाग सेवनिया पुलिस स्टेशन में अलग-अलग लेकिन एक जैसी शिकायतें दर्ज कराईं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। दोनों बहनें अब्बास नगर की एक झुग्गी में रहती थीं, लेकिन हाल ही में शहर के पॉश इलाके सागर रॉयल विला में रहने चली गईं।

काली कमाई से लग्जरी लाइफ

जांच एजेंसियों को शक है कि उनकी आलीशान लाइफस्टाइल गैर-कानूनी कमाई से चल रही थी। FIR के मुताबिक, आरोपियों ने आर्थिक रूप से कमजोर तबके की लड़कियों को 10,000 रुपये महीने की सैलरी, मुफ्त रहने-खाने और घरेलू काम की आड़ में बेहतर लाइफस्टाइल का वादा करके अपने जाल में फंसाया।

पीड़िताओं ने बयां की आप-बीती

पीड़ितों का आरोप है कि उन्हें पार्टियों और पब में ले जाया जाता था, जहां कथित तौर पर उन्हें अमीर आदमियों से मिलवाया जाता था। उन्हें अक्सर ड्रग्स और शराब दी जाती थी और फिर उनका यौन शोषण किया जाता था। छत्तीसगढ़ के मुंगेली की एक ब्यूटीशियन ने आरोप लगाया है कि दिसंबर 2025 में उसे काम के बहाने अहमदाबाद ले जाया गया, जहां यासिर नाम के एक आदमी ने उसके साथ रेप किया।

चंदन यादव ने भी किया दुष्कर्म

पीड़िता ने बिलाल और चानू पर भी अलग-अलग मौकों पर उसका शोषण करने का आरोप लगाया है। भोपाल की रहने वाली दूसरी पीड़िता का आरोप है कि चंदन यादव ने अपने नारायण नगर वाले घर पर उसके साथ रेप किया और किसी को न बताने की धमकी दी। जबरदस्ती धर्म बदलने का आरोप भी गंभीर है।

फोन से मिलीं लड़कियों की तस्वीरें

FIR के मुताबिक, चंदन यादव ने कथित तौर पर एक पीड़िता से इस्लाम अपनाने और बुर्का पहनकर नमाज पढ़ने के लिए कहा। पुलिस इस पहलू की संबंधित धाराओं के तहत जांच कर रही है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए। जांच में कई संदिग्ध WhatsApp ग्रुप और युवतियों की तस्वीरें मिलीं।

मुंबई-गुजरात तक फैला नेटवर्क!

पुलिस को शक है कि यह नेटवर्क गुजरात और मुंबई तक फैला हो सकता है। एडिशनल DCP गौतम सोलंकी ने कहा कि रेप समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन, ट्रैवल हिस्ट्री और डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह कोई एक गैंग था या किसी बड़े इंटरस्टेट नेटवर्क का हिस्सा था।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply