Wednesday, February 25, 2026
CrimeIndiaTrending

24 साल पहले मर चुकी पत्नी अचानक हो गई जिंदा! देखकर सब हैरान, पति और पुलिसवालों के भी होश उड़ गए

24 साल पहले मर चुकी पत्नी अचानक हो गई जिंदा! देखकर सब हैरान, पति और पुलिसवालों के भी होश उड़ गए
24 साल पहले मर चुकी पत्नी अचानक हो गई जिंदा! देखकर सब हैरान, पति और पुलिसवालों के भी होश उड़ गए

गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति की 24 साल पहले मर चुकी पत्नी अचानक जिंदा बताकर थाने पहुंच गई और पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी…

गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति की 24 साल पहले मर चुकी पत्नी अचानक जिंदा बताकर थाने पहुंच गई और पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। जब पति को इसकी जानकारी मिली तो वह हैरान रह गया।

क्या है पूरा मामला?
मामला मेहदावल क्षेत्र के बरुईपुर गांव का है। यहां के रहने वाले रामजीत धनबाद की कोयला खदान में काम करते हैं। रामजीत के मुताबिक, उनकी पत्नी कपूरा देवी की मौत साल 2002 में हो गई थी। पत्नी की मृत्यु के बाद उन्होंने दूसरी शादी नहीं की। बच्चों की देखभाल के लिए उन्होंने एक महिला को घर पर रखा था। रामजीत का आरोप है कि यही महिला बाद में खुद को उनकी पत्नी कपूरा देवी बताने लगी। वह अलग-अलग अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर अपने हक की मांग करने लगी। उसने पुलिस को शिकायत दी कि उसका पति उसे छोड़कर चला गया है और वह परेशान है।

पुलिस भी रह गई हैरान
जब पुलिस ने रामजीत से संपर्क कर बताया कि उनकी पत्नी ने शिकायत की है, तो वह चौंक गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी तो 24 साल पहले ही मर चुकी है। शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की और जांच में पता चला कि शिकायत करने वाली महिला का असली नाम गंगा भारती है। वह गोरखपुर में ही रामप्रीत नाम के व्यक्ति की पत्नी है। आरोप है कि वह कपूरा देवी बनकर शिकायत कर रही थी।

कोर्ट में भी पहुंचा मामला
पुलिस के अनुसार, महिला ने रामजीत के नाम से गोरखपुर दीवानी न्यायालय में शपथ पत्र के साथ केस भी दायर किया था। उसने परिवार रजिस्टर में अपना नाम दर्ज कराने की भी कोशिश की। रामजीत का कहना है कि महिला ने उनसे पैसों की मांग की थी। पैसे न मिलने पर वह वापस अपने घर चली गई। अब रामजीत भी कोर्ट में केस दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही सच्चाई सामने आएगी और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply