Wednesday, February 25, 2026
Crime

बस में सफर के दौरान दोस्ती, धर्म छिपाकर युवती को शादी के जाल में फंसाकर रेप

बस में सफर के दौरान दोस्ती, धर्म छिपाकर युवती को शादी के जाल में फंसाकर रेप
बस में सफर के दौरान दोस्ती, धर्म छिपाकर युवती को शादी के जाल में फंसाकर रेप

यूपी के अमरोहा में धर्म छिपाकर युवक ने गाजियाबाद की युवती से दोस्ती कर ली। शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। करीब तीन माह पूर्व युवती उझारी पहुंची तो उसे जानकारी हुई कि आरोपी दूसरे धर्म से ताल्लुक रखता है।

यूपी के अमरोहा में धर्म छिपाकर युवक ने गाजियाबाद की युवती से दोस्ती कर ली। शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। करीब तीन माह पूर्व युवती उझारी पहुंची तो उसे जानकारी हुई कि आरोपी दूसरे धर्म से ताल्लुक रखता है। उसने शादी से इंकार किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। आरोपी के परिजनों ने भी जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच-पड़ताल में लगी है।

गाजियाबाद के थाना विजयनगर क्षेत्र निवासी दलित युवती कहना है कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व वह गाजियाबाद की प्राइवेट बस में सफर कर रही थी। इस दौरान थाना सैदनगली के कस्बा उझारी निवासी युवक उसके बराबर की सीट पर बैठ गया। दोनों के बीच बातचीत के दौरान प्रेम परवान चढ़ गया। युवक ने बताया कि धर्म छिपाते हुए बताया कि वह भी दलित है। आरोप के मुताबिक उसने शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण किया। करीब तीन माह पूर्व भी आरोपी ने युवती को उझारी स्थित घर बुलाकर शारीरिक शोषण किया।

युवती को पता लगा कि युवक मुस्लिम समुदाय से संबंधित है तो उसने विरोध करते हुए शादी से इंकार कर दिया। आरोप के मुताबिक युवक ने उसके साथ जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की। युवक व उसके परिजनों ने जान से मारने की धमकी देते युवती का धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

प्रार्थना सभा में हंगामा, धर्म परिवर्तन का आरोप

लखीमपुर के मैगलगंज कस्बे के एक मोहल्ले में रविवार को एक प्रार्थना सभा के दौरान हंगामा हो गया। वहां पहुंचे हिंदू शेर सेना के पदाधिकारियों व अन्य लोगों ने धर्मांतरण का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एहतियातन कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कस्बे के मढिया घाट मार्ग स्थित प्रकाश के घर में रविवार को प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था, जिसमें एक व्यक्ति सैकड़ों महिलाओं को प्रवचन दे रहा था।

एमपी से लाकर संतोष को बना दिया शेरखान

प्रतापगढ़ के जेठवारा थाना क्षेत्र के कुटुलिया सांड़देई गांव के पिता-पुत्र करीब एक दशक पहले मध्य प्रदेश के संतोष शुक्ला को अपने घर ले आए और उसे नौकर बना लिया। बाद में उसका धर्म परिवर्तन कराया और संतोष से शेरखान बना दिया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उसने भागने का प्रयास किया तो पकड़कर उसे प्रताड़ित किया। रविवार को वह आरोपियों के चंगुल से भागकर सड़क पर पहुंचा और लोगों को आपबीती बताई।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply