Wednesday, February 25, 2026
Crime

सुहागरात पर दूल्हे के छूते ही दुल्हन ने उड़ा दिए होश, शादी वाले घर में रात भर क्यों हुआ बवाल?

सुहागरात पर दूल्हे के छूते ही दुल्हन ने उड़ा दिए होश, शादी वाले घर में रात भर क्यों हुआ बवाल?
सुहागरात पर दूल्हे के छूते ही दुल्हन ने उड़ा दिए होश, शादी वाले घर में रात भर क्यों हुआ बवाल?

यूपी के हमीरपुर में सुहागरात पर दुल्हन ने हंगामा कर दिया। दूल्हे को छूने से दुल्हन ने मना कर दिया। दुल्हन ने दूल्हे को ऐसा बात बताई जिसे सुनकर उसके होश उड़ गए। इसके बाद रात भर बवाल हुआ।

शादी की पहली रात दूल्हा और दुल्हन दोनों के लिए ही बेहद खास होती। शादी करने वाला हर शख्स इस रात का इंतजार करता है। लेकिन कुछ लोगों के ही अरमान इस रात को लेकर अधूरे ही रह जाते हैं। यूपी के हमीरपुर से कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक युवक की शादी हुई। दुल्हन अपनी ससुराल पहुंची। दूल्हा सुहागरात को लेकर बेहद उत्साहित था, लेकिन उसे क्या पता था कि ये उत्साह बहुत ही जल्द ठंडा होने वाला है।

सुहागरात पर जैसे ही दूल्हा अपने बेडरूम में पहुंचा। दुल्हन के पास जैसे ही दूल्हा पहुंचा तो दुल्हन ने दूल्हे को ठुकरा दिया। दुल्हन ने दूल्हे को छूने से भी मना किया और कहा, वह किसी और की है। दुल्हन की इस बात ने दूल्हे के होश उड़ा दिए। इसके बाद शादी वाले घर में बवाल खड़ा हो गया। शादी वाले घर में रात भर बवाल होता रहा। मान-मनौव्वल के दौर चला, लेकिन बात नहीं बनी। सवेरे दूल्हा-दुल्हन दोनों थाने पहुंच गए। घटनाक्रम चर्चा का विषय बना हुआ है।

साथ रहने से किया इनकार

पूरा मामला राठ कस्बे का है। कस्बे के रामबाग निवासी लालदीवान के पुत्र धर्म कुशवाहा की शादी राठ कोतवाली के बिलरख गांव निवासी बुद्ध सिंह की पुत्री मिथलेश के साथ तय हुई थी। लड़की वालों ने शादी गोहांड कस्बे के एक गेस्ट हाउस से की थी। 21 फरवरी की रात शादी की सभी रस्में रिवाज संपन्न होने के बाद 22 फरवरी को मिथलेश विदा होकर ससुराल राठ आई थी। इसी रात दुल्हन ने दूल्हे को नापसंद करते हुए उसके साथ ही रहने से इंकार कर दिया। इससे शादी वाले घर में हड़कंप मच गया। दुल्हन ने साफ कहा कि वो किसी और को पसंद करती है। घर वालों ने दबाव बनाकर शादी की है। इसलिए वह पति के साथ नहीं रहेगी। सोमवार की सुबह दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच वार्ता भी होती रही। बाद में दुल्हन दूल्हे के साथ कानूनी रूप से अलग होने की औपचारिकता पूरी करने को तहसील रवाना हो गई। मामला कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है।

सुहागरात पर पति करता रहा टालमटोल

इसी तरह का मामला कानपुर से भी सामने आया था। सुहागरात पर पत्नी ने पति को नपुंसक बताकर गई गंभीर आरोप लगाए थे। पीड़िता का आरोप था कि ससुराल पक्ष ने शादी से पहले झूठी संपत्ति का दिखावा कर लाखों रुपये दहेज में ऐंठ लिए और पति की नपुंसकता की सच्चाई जानबूझकर छिपाई। पीड़िता का कहना है कि 25 अप्रैल 2025 को पीड़िता का धूमधाम से विवाह संपन्न हुआ। शादी से पहले वरीक्षा, गोदभराई, तिलक और रिंग सेरेमनी की गई। पीड़िता के परिवार का आरोप है कि विवाह समारोह में ही करीब 38 लाख रुपये खर्च हुए। जिस थ्री बीएचके फ्लैट को ससुराल पक्ष ने अपनी संपत्ति बताकर रिश्ता तय किया था, वह भी बाद में किसी अन्य परिजन के नाम निकला। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। शादी के अगले दिन महिला ससुराल, हमीरपुर जिले पहुंची। चार दिन साथ रहने के बावजूद पति-पत्नी के बीच वैवाहिक संबंध स्थापित नहीं हो सके। दूसरी विदाई के बाद वह करीब एक महीने तक पति के साथ रही लेकिन हर बार पति संबंध बनाने में टालमटोल करता रहा। इसी दौरान उसे पता चला कि पति नपुंसक है और यह बात शादी से पहले जानबूझकर छिपाई गई थी।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply